फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   subcidy on boat

Kushinagar News: मछली पालकों को नाव पर मिलेगा 40 प्रतिशत अनुदान

Thu, 31 Aug 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 31 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
subcidy on boat
अब तक 287 मछली पलकों ने किया नाव के लिए आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पडरौना। मछली पालन व्यवसाय में लगे मछुआरों में आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मत्स्य विभाग की तरफ से विशेष पहल की गई है। इनके लिए निषादराज बोट अनुदान योजना शुरू की गई है। इसके लिए पात्र आवेदकों को नाव ख़रीदने के लिए वित्तीय सहायता के रूप में 40 प्रतिशत की धनराशि अनुदान के रूप में दी जाएगी।
सरकार की तरफ से मछली पालन के व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए निषादराज बोट सब्सिडी योजना शुरू की गई है। इसके तहत पात्र आवेदकों को नाव खरीदने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। ऐसे मछली पालक, जिनके पास पट्टे अथवा निजी तालाब उपलब्ध हैं। वे नाव के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। इसके लिए 0. 400 हेक्टेयर या इससे अधिक क्षेत्रफल के तालाब के मानक को पूरा करना होगा।
विज्ञापन


इस योजना के तहत वुडेन फिशिंग बोट अथवा फाइबर रेनफोर्स्ड प्लास्टिक बोट, जाल, लाइफ जैकेट एवं आइस बॉक्स आदि को खरीदने के लिए 67 हजार रुपये मिलेंगे। इसमें 26 हजार 800 रुपये अनुदान के रूप में मिलेंगे। इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को फोटो, आधार कार्ड, बैंक की पासबुक, भूमि संबंधी अभिलेख आदि के साथ पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
मछली पालकों के विकास के लिए निषादराज बोट योजना शुरू की गई है। 31 अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे। अभी तक 287 मछली पालकों ने इसके लिए आवेदन किया है।

- अनंत कुमार यादव, सहायक निदेशक मत्स्य विभाग, कुशीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed