फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Stunts performed with a Bullet in a tourist area proved costly, police seized it.Stunts performed with a Bullet in a tourist area proved costly, police seized it.

Kushinagar News: पर्यटन क्षेत्र में बुलेट से स्टंटबाजी पड़ी भारी, पुलिस ने किया सीज

Fri, 17 Oct 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 17 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Stunts performed with a Bullet in a tourist area proved costly, police seized it.Stunts performed with a Bullet in a tourist area proved costly, police seized it.
सपहा। पर्यटन थाना क्षेत्र के कुशीनगर बुद्ध मंदिर मार्ग पर बुलेट से स्टंटबाजी करना एक युवक को भारी पड़ गया। वाहन चेकिंग कर रही पर्यटन पुलिस ने बुलेट समेत चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

बुधवार शाम को पुलिस ने एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए बाइक को सीज कर दिया है। साथ ही थाना पर्यटन पुलिस टीम ने मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में पैदल गश्त किया और पर्यटकों को सुरक्षा का एहसास दिलाया। पर्यटन थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि कुशीनगर बुद्ध मंदिर मार्ग पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक युवक बुलेट से स्टंटबाजी करते हुए आता दिखाई दिया। वह बुलेट बाइक के साइलेंसर से तेज धमाकेदार आवाज भी निकाल रहा था।
विज्ञापन

उक्त चालक को रोककर मोटरसाइकिल वाहन को 207 एमवी एक्ट में 10,500 रुपये का चालान कर बाइक को सीज किया गया। चालक के विरुद्ध पूर्व में भी दुर्घटना का केस दर्ज है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed