फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Students will take inspiration from the lives of bravery award winners

Kushinagar News: वीरता पुरस्कार विजेताओं के जीवन से प्रेरणा लेंगे विद्यार्थी

Thu, 07 Nov 2024 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 07 Nov 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Students will take inspiration from the lives of bravery award winners
पडरौना। बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास की एक और पहल हुई है। विद्यार्थियों को विद्यालय में वीरता की कहानी सुताई जाएगी। प्रोजेक्ट वीर गाथा के अंतर्गत उन्हें वीरता पुरस्कार विजेताओं से जुड़ी कहानी व अन्य चीजों से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा और रक्षा मंत्रालय की ओर से विद्यार्थियों में बाल्यावस्था से ही साहस के गुणों का विकास करने के लिए प्रोजेक्ट वीर गाथा शुरू किया गया है। इसमें सभी बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों को शामिल किया जाएगा। सर्वप्रथम विद्यालयों में विद्यार्थियों को कम से कम पांच वीरता पुरस्कार के विजेताओं की कहानी सुनाई जाएगी। उन्हें बताया जाएगा कि किस तरह विजेताओं ने अपनी सूझबूझ और साहस से वीरतापूर्ण कारनामे कर दिखाए।
विज्ञापन

इसके बाद विद्यालय में प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। विद्यार्थी कविता, निबंध व कहानी के माध्यम से अपने विचार रखेंगे। कला और मल्टीमीडिया से जुड़े प्रोजेक्ट भी इसमें सम्मिलित होंगे। इनको रक्षा मंत्रालय के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय इसका परिणाम गणतंत्र दिवस समारोह के पूर्व करेगा। इस अवसर पर विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। डीसी माध्यमिक विष्णुप्रभागार पांडेय ने बताया कि वीरगाथा प्रोजेक्ट के तहत सभी विद्यालयों को कम से कम चार बच्चों का नामांकन करते हुए उनकी सूचना भेजने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इस प्रतियोगिता में सभी विद्यालयों से छात्र-छात्राओं को प्रतिभाग कराना अनिवार्य है। नामांकन कराने के लिए वेबसाइट खोल दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed