फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Students will experience space in ISRO's habitat, will be exposed to real conditions.

Kushinagar News: इसरो के हैबिटेट में अंतरिक्ष का अनुभव करेंगे छात्र, वास्तविक परिस्थितियों से होंगे रूबरू

Fri, 24 Oct 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 24 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Students will experience space in ISRO's habitat, will be exposed to real conditions.
मॉडल रॉकेट कैनसेट प्रतियोगिता के लिए जीरो बंधे के समीप दर्शक दीर्घा के दूसरे छोर पर बन रहा इसरो
कुशीनगर/गुरवलिया बाजार। सेवरही क्षेत्र के जीरो बंधे के समीप होने वाले मॉडल रॉकेट्री प्रतियोगिता के लिए लांच पैड तो तैयार हो गया है। दर्शक दीर्घा के पास भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो की ओर से अंतरिक्ष हैबिटेट (अंतरिक्ष आवास) का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें छात्रों को अंतरिक्ष यात्रियों की ओर से वास्तविक अंतरिक्ष मिशन पर जाने में आखिर किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। जीवन कैसा चलता है। ऑक्सीजन और अन्य जरूरतें कैसे पूरी होती हैं? यह प्रत्यक्ष रूप से अनुभव कराया जाएगा।
विज्ञापन

छात्रों के लिए जर्मन हैंगर से बने दीर्घा के समीप ही गोल नुमा आकार में हैबिटेट तैयार किया गया है जिसमें 8-9 बच्चे रहेंगे और उन्हें अंतरिक्ष की वास्तविक स्थिति से रूबरू कराया जाएगा। गंडक की रेत में अंतरिक्ष जैसा हैबिटेट आकर्षण का केंद्र होगा। आज दुनिया अंतरिक्ष तक पहुंच चुकी है। जहां जाना इंसानों के लिए नामुमकिन सा था। आज वहां पर नासा और इसरो जैसी कई एजेसियां रॉकेट के साथ फर्राटे भर रही हैं और अंतरिक्ष यात्री वहां का अनुभव कर रहे हैं। इसी बीच विज्ञान से जुड़े छात्र अंतरिक्ष का अनुभव अब से ही करें और जिज्ञासु बने इसके लिए भारत की अतरिक्ष एजेंसी भी इसमें किसी से पीछे नहीं है।
विज्ञापन

इसरो, इंस्पेस और एसआई के संयुक्त प्रयास से आयोजित मॉडल रॉकेट कैनसेट प्रतियोगिता की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कल से छात्र और वैज्ञानिकों की फौज आने लगेगी। तैयारियों के बीच सत्संग भवन के पास बन रहे दर्शक दीर्घा को जर्मन हैंगर टेंट से सुसज्जित किया गया है जो फायर और रैन प्रूफ होगा। इसके अलावा दूसरी ओर सर्कुलर आकार में एक दम अलग इसरो द्वारा एक इसरो अंतरिक्ष हैबिटेट (अंतरिक्ष आवास) तैयार किया जा रहा है जिसमें छात्र छात्राओं को रखकर अंतरिक्ष की गतिविधियों से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम व्यवस्थापक के रूप में कार्य कर रहे अभिषेक शुक्ला अजीत ने बताया कि जर्मन हैंगर के अलावा स्पेस गतिविधियों से युवाओं को प्रत्यक्ष जोड़ने के लिए हैबिटेट का निर्माण हो रहा है। अभी इसमें 8-9 छात्रों को रखा जाएगा और अन्दर का माहौल पूरी तरह से अंतरिक्ष जैसा ही होगा।
--------------



कुशीनगर के गंडक के किनारे मॉडल रॉकेट प्रतियोगिता केवल एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि यह उम्मीद है युवाओं के लिए जिन्होंने स्पेस के लिए सपने पाले है। किताबों का अनुभव अगर प्रैक्टिकल तौर पर कुशीनगर के बियाबान जगह से मिलता है तो यह गौरव का क्षण तो है ही युवाओं के सपनों को एक पंख भी लगेगा।


-मनोज चौबे, फाजिलनगर
----------



दियारा क्षेत्र में रॉकेट प्रतियोगिता ने एक मुस्कान छोड़ी है। यह प्रतियोगिता केवल छात्रों के रॉकेट उड़ान के लिए नहीं बल्कि स्पेस के सपनों को भी उड़ान देगी। अंतरिक्ष को लेकर इतनी बड़ी प्रतियोगिता से युवाओं का सोच विकसित होगा।

-राजेंद्र यादव, देवपोखर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed