फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Students will be able to study 11 subjects from home through the SWAYAM portal.

Kushinagar News: स्वयं पोर्टल से विद्यार्थी घर बैठे 11 विषयों की कर सकेंगे पढ़ाई

Sun, 17 May 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 17 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Students will be able to study 11 subjects from home through the SWAYAM portal.
पडरौना। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास तेज किए हैं। अब कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र पर भी स्वयं पोर्टल के माध्यम से 11 विषयों की ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन

इन कोर्सों के सफलतापूर्वक पूरा होने पर विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा। परिषद के निर्देश पर डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर स्वयं पोर्टल के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक करने का निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की ओर से कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए स्वयं प्लेटफॉर्म पर 11 विषयों के मुफ्त ऑनलाइन कोर्स शुरू किए गए हैं। इन कोर्स के माध्यम से छात्र अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी और कहीं से भी पढ़ाई कर सकेंगे। ऑनलाइन कोर्स में वीडियो लेक्चर, इंटरेक्टिव स्टडी मटेरियल, डिस्कशन फोरम और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन भी शामिल किया गया है। विभाग का मानना है कि यह पहल छात्रों को आत्मनिर्भर तरीके से सीखने के लिए प्रेरित करेगी और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी बेहतर शैक्षिक संसाधनों तक पहुंच उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विद्यार्थियों की तैयारी परखने के लिए सेल्फ असेसमेंट टेस्ट और क्विज भी आयोजित किए जाएंगे। अंतिम मूल्यांकन में सफल होने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक कोर्स की अवधि 21 सप्ताह निर्धारित की गई, ताकि छात्र विषयों को गहराई से समझ सकें। स्वयं पोर्टल पर छात्र लेखा शास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, जीव विज्ञान, गणित, भौतिकी, मनोविज्ञान, अंग्रेजी, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल और समाजशास्त्र समेत 11 विषयों की ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे।

डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि माध्यमिक विभाग की ओर से स्वयं पोर्टल लांच किए गए हैं। विभाग का यह प्रयास विद्यार्थियों की पढ़ाई में मदद करेगा। शासन की तरफ से मिले आदेश का पालन करते हुए जिले के माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र कर स्वयं पोर्टल के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed