फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   students presented models

बच्चों ने प्रस्तुत किया मॉडल

Mon, 19 Sep 2016 12:00 AM IST
kushinagar
kushinagar Updated Mon, 19 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
students presented models
‌कायऱ्क्रम - फोटो : santosh verma
पडरौना। हनुमान इंटर कालेज के सभागार में रविवार को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के तत्वाधान में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें 10 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर आधारित अपने मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए जिला विज्ञान कांग्रेस की समन्वयक शकुंतला मणि त्रिपाठी ने कहा कि यह आयोजन बच्चों में विज्ञान के प्रति ललक पैदा करेगी। साथ ही बच्चों में लोक महत्व के आविष्कारों के प्रति रुचि जागृत होगी। हनुमान इंटर कालेज के प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी के जरिए कई प्रतिभावान बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहन मिल चुका है।
विज्ञापन

कार्यक्रम को किसान इंटर कालेज कालेज पिपरा बाजार के प्रधानाचार्य अश्विनी पांडेय, नेहरू इंटर कालेज मंसाछापर के प्रधानाचार्य शौकत अली तथा सिटी मांटेसरी स्कूल के प्रधानाचार्य नवल किशोर त्रिपाठी आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वंशिका जायसवाल, खुशी, साक्षी मिश्रा, कर्मवीर यादव, दीपांशु त्रिपाठी, विशाल मिश्र, सुमन सिंह आदि छात्र-छात्राओं ने वर्षा जल संचयन, धान की भूसी से बिजली उत्पादन, उर्जा संरक्षण आदि से संबंधित अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का संचालन अनूप मिश्र ने किया। इस दौरान प्रदीप मिश्र, कैलाश पति त्रिपाठी, लक्ष्मी, उमेश मिश्र समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed