{"_id":"587fcf6a4f1c1bd804eff607","slug":"students-participate-in-quiz-cometition","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्विज कंप्टीशन में विद्यार्थियों ने दिखाई मेधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्विज कंप्टीशन में विद्यार्थियों ने दिखाई मेधा
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Updated Thu, 19 Jan 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को नगर के उदित नारायण पीजी कॉलेज के हिंदी भवन में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों के व्यक्तिव को निखारने का प्रयास करते हुए सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में टीम-ए के गोरख, प्रीति, राज यादव, अभिषेक प्रसाद को प्रथम स्थान, टीम- बी में रंभा, प्रिया, सविता, अंजली, साक्षी को द्वितीय और टीम- एफ में राजीव नयन, देवांश, दिलीप, शांभवी एवं गुड़िया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता करते हुए डॉ. दुक्खी शुक्ल ने कहा कि प्रतियोगिताएं स्पर्धा की परिचायक होती हैं। इससे व्यकित्व का निर्धारण होने के साथ यह व्यक्ति को महत्वपूर्ण बनाते हुए उसे निखारने का भी काम करती हैं। अब तो क्विज प्रतियोगिताएं व्यक्ति को प्रतिष्ठित स्थान पर बिठा रहीं हैं। इसलिए इन दिनों ऐसी प्रतियोगिता का महत्व बढ़ गया है।
इस दौरान डॉ. नरेंद्र त्रिपाठी, डॉ. अश्विनी कुमार गुप्ता, डॉ. मृदुल श्रीवास्तव, डॉ. सौम्या श्रीवास्तवा, संदीप कुमार, विष्णु प्रजापति, जयंत कुमार, आदित्य विश्वकर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।