फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Students encouraged not to enter into child marriage.

Kushinagar News: बाल विवाह नहीं करने के लिए छात्राओं को किया प्रेरित

Sat, 16 May 2026 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 16 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Students encouraged not to enter into child marriage.
पडरौना। दुदही के कस्तूरबा विद्यालय और इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला कल्याण विभाग की तरफ से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए छात्राओं को बाल विवाह नहीं करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन टीम के डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर नलिन सिंह ने कहा कि बाल विवाह किशोरियों स्वास्थ्य और शिक्षा के साथ मानवाधिकारों के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने बताया कि कम उम्र में गर्भधारण से मातृ और शिशु मृत्यु दर में वृद्धि, शिक्षा का अंत, घरेलू हिंसा, यौन शोषण जैसे परिणाम सामने आते हैं। यह प्रथा बच्चों से उनका बचपन और भविष्य छीन लेती है। इसलिए बालिग होने पर ही विवाह करें।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट कोऑडिनेटर अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि यदि उनके आसपास किसी भी कम उम्र के लड़के या लड़की का विवाह कराया जा रहा हो तो इसकी सूचना तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 अथवा आपातकालीन सेवा 112 पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाचार्य ओमप्रकाश प्रसाद, प्रीती सिंह, प्रमोद कुमार मौर्य, रामप्रीत, राजेश कुमार, हिमांद्रि कुशवाहा, वीमा कुशवाहा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed