{"_id":"62f14f31116ffc3c476a8b62","slug":"students-and-teachers-will-participate-in-the-nectar-festival-of-independence-kushinagar-news-gkp446513021","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी के अमृत महोत्सव में शामिल होंगे विद्यार्थी और शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी के अमृत महोत्सव में शामिल होंगे विद्यार्थी और शिक्षक
विज्ञापन

पडरौना। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में सभी इंटर कॉलेज के विद्यार्थी और शिक्षक भी शामिल होंगे। जिले के सभी इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य के साथ बैठक करके इसके लिए भूमिका तय की जाएगी। हर घर तिरंगा की सफलता के लिए सभी को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बैठक के संबंध में सभी प्रधानाचार्यों को पत्र भेज दिया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि 11 अगस्त से 17 अगस्त 2022 के बीच विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान सभी शासकीय, प्रबंधकीय इंटर कॉलेजों में विभिन्न तरह की सांस्कृतिक गतिविधियां भी होंगी। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए संबंधित तहसीलों के सभाकक्ष में उप जिलाधिकारी अध्यक्षता में बैठक की आयोजित की जाएगी। उस बैठक में सभी प्रधानाचार्य उपस्थित रहकर अपने सुझाव भी देंगे। इसी दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
इन तिथियों में यहां होगी बैठक
- तहसील कसया दिनांक, 09 अगस्त, सुबह 11:00 बजे
- तहसील पडरौना- 08 अगस्त, सुबह 11:00 बजे
- तहसील कप्तानगंज- 08 अगस्त, सुबह 11:00 बजे
- तहसील हाटा -09 अगस्त, दोपहर 3:00 बजे
- तहसील खड्डा -10 अगस्त, दोपहर 3:00 बजे
-. तहसील तमकुहीराज -09 अगस्त, दोपहर 11:00 बजे