फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   student leaders locked administration building

Kushinagar News: प्रशासनिक भवन में ताला बंद कर छात्र नेताओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 18 May 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 18 May 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
student leaders locked administration building
बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में प्राचार्य सिद्धार्थ पांडेय से शुल्क ज्यादा लेने को लेकर वार्ता करत
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कसया। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर का प्रशासनिक भवन में ताला बंद कर बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इसमें छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय की तरफ से निर्धारित बैक पेपर परीक्षा शुल्क से अधिक लेने का आरोप लगाते हुए उसे वापस करने की मांग की।
जिला के संगठन मंत्री अमन ने कहा की महाविद्यालय के कई छात्र-छात्राएं गरीब परिवार से हैं। उनके अभिभावकों की आर्थिक स्थिति कमजोर है। इससे अधिक शुल्क देने में असमर्थ हैं। ऐसे में कॉलेज प्रशासन की तरफ से लिए जा रहे अतिरिक्त शुल्क को वापस करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने चेताया कि यदि कॉलेज प्रशासन विद्यार्थियों का शुल्क वापस नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में प्राचार्य प्रोफेसर सिद्धार्थ पांडेय ने कहा कि पूर्व के नोटिस के हिसाब से शुल्क लिया गया था। विश्वविद्यालय ने बाद में नोटिस मिलने पर छात्रों से लिया गया पैसा वापस कर दिया गया है। इस दौरान नगर मंत्री प्रशांत राय, नगर सह मंत्री राजन मद्धेशिया, तनुज जयसवाल, तनुज पाठक, नीतीश मद्धेशिया, कलीम अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed