फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   student give gyapan

छात्राओं ने फर्जी डिग्री देने का आरोप लगाया

Wed, 05 Jan 2022 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
student give gyapan
फर्जी पैरामेडिकल कॉलेज संचालक के खिलाफ करवाई की मांग को लेकर तहसील परिसर में बैठी छात्राएं।संवा - फोटो : KUSHINAGAR
छात्राओं ने फर्जी डिग्री देने का आरोप लगाया
विज्ञापन

- पैरामेडिकल कॉलेज की छात्राओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। नगर में संचालित पैरामेडिकल कॉलेज की छात्राओं ने बुधवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें छात्राओं ने कॉलेज पर फर्जी डिग्री देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने मामले की जांच शुरू कर छात्र-छात्राओं को न्याय दिलाने की बात कही है।

बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा को सौंपे गए ज्ञापन में छात्राओं ने कहा कि कॉलेज संचालक ने सत्र 2018-2021 के लिए पैरामेडिकल कोर्स में एडमिशन लिया। जो प्रमाण पत्र दे रहे हैं वह दूसरी संस्था का है जो फर्जी है। इसके लिए संस्था ने उनसे दो-दो लाख रुपये भी जमा कराया है। इसका विरोध करने पर संचालक ने कहा कि यह डिग्री व्यक्तिगत जानकारी के लिए है। नौकरी पाने के लिए नहीं है। छात्राओं ने इस मामले में संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान रागिनी गुप्ता, प्रगति सिंह, श्वेता गुप्ता, गुंजा चौहान, अमृता पासवान, साधना गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed