फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Student gets burnt due to electric shock, referred to Gorakhpur

Kushinagar News: करंट की चपेट में आने से छात्रा झुलसी, गोरखपुर रेफर

Tue, 03 Feb 2026 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 03 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Student gets burnt due to electric shock, referred to Gorakhpur
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में लंच के बाद छत पर खेल रही तीन वर्षीय छात्रा करंट की चपेट में आने से झुलस गई। स्कूल के सूचना पर पहुंचे परिजन मेडिकल कालेज ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने छात्रा की हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद विद्यालय बंद कर सभी छात्र-छात्राओं को घर भेजकर स्कूल में ताला लगा दिया गया। नगर के गायत्री विद्यापीठ विद्यालय में सोमवार को लंच होने के बाद स्कूल के छत पर खेलने चली गई खेलने के दौरान पास से गुजर रहे 33 हजार एचटी लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गई। साथ खेल रहे दूसरे छात्रों ने इसकी सूचना प्रिसिंपल को दी स्कूल प्रशासन ने छात्रा के परिजनों को सूचित कर मेडिकल कालेज इलाज के लिए ले गए।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव निवासी मुन्ना प्रसाद की 3 वर्षीय पुत्री शालू नगर के गायत्री विद्यापीठ विद्यालय में पढ़ती है। सोमवार को स्कूल आई थी लंच करने के बाद छत पर अन्य बच्चों के साथ खेलने चली गई खेलने के दौरान छत से सटे गुजर रहे एचटी लाइन की की चपेट में आकर झुलस गई शरीर 80 प्रतिशत हिस्सा जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के पिता मुन्ना प्रसाद ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया बताया कि स्कूल के अध्यापक ध्यान दिए होते तो ऐसी घटना नही घटती मेरी बेटी सुरक्षित होती। घटना के बाद स्कूल आए सभी छात्र-छात्राओं को घर भेजकर स्कूल बंद कर दिया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्यारे सिंह ने बताया कि विद्युत विभाग को कई बार अवगत कराया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed