फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Student Flees Kasturba School by Scaling Boundary Wall... Found Two Hours Later

Kushinagar News: कस्तूरबा विद्यालय की बाउंड्री फांदकर भागी छात्रा...दो घंटे बाद मिली

Fri, 17 Apr 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 17 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Student Flees Kasturba School by Scaling Boundary Wall... Found Two Hours Later
गोड़रिया। क्षेत्र के गौरीश्रीराम स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रावास से बुधवार की रात करीब 10 कक्षा छह की 12 वर्षीय छात्रा बाउंड्रीवाल फांदकर भाग गई। इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर घर वाले भी पहुंच गए। कुछ देर बाद पुलिस और बेसिक शिक्षा के विभाग के कर्मचारी पहुंचे। करीब दो घंटे तलाश के बाद विद्यालय से कुछ दूरी पर देर रात छात्रा मिल गई। इसके बाद विद्यालय प्रशासन और परिजनों ने राहत की सांस ली। छात्रा की छोटी बहन भी इसी हास्टल में रहकर पढ़ती है।
विज्ञापन

शंकरपुर घोरठ गांव निवासी स्वामीनाथ ने सात अप्रैल को अपनी बेटी नीपू का कस्तूरबा गांधी आवासी विद्यालय गौरीश्रीराम में कक्षा छह में नामांकन कराया। बुधवार की रात भोजन करने के बाद छात्राएं अपने आवास में सो रही रही थी। इस दौरान नीपू बाउंड्री फांदकर निकल गई। बाकी छात्राओं के शोर मचाने पर वार्डन और अन्य कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारी और कस्तूरबा विद्यालय के डीसी रात को ही पहुंच गए। छात्रा के परिजनों को विद्यालय के पास स्थिति एक दुकानदार ने सूचना दी। परिजन भी विद्यालय पहुंच गए। विद्यालय प्रशासन के साथ परिजन नीपू की तलाश करने लगे। करीब दो घंटे बाद रात करीब 12 बजे विद्यालय से कुछ दूरी पर वह मिल गई। वार्डन का कहना है कि छात्रा हास्टल में रहकर पढ़ना नहीं चाहती है, इसलिए वह भागी थी। परिजनों ने इस आरोप को खारिज करते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है। आरोप है कि घटना के समय चौकीदार सो रहा था। लोगों ने आवासीय विद्यालय की सुरक्षा पर सवाल उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के बाद आवासीय विद्यालय की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है। इस संबंध में जिला समन्वयक बालिका शिक्षा पंकज गौतम ने बताया कि छात्रा नामांकन के दिन से ही घर जाने की जिद्द कर रही थी। उसके भागने की जानकारी होते ही तलाश शुरू कर दी गई थी। करीब दो घंटे की तलाश के बाद रात 12 बजे वह सकुशल मिल गई। पुलिस की मौजूदगी में परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed