फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Student dies, three injured in tractor-trolley collision

Kushinagar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से छात्र की मौत, तीन घायल

Tue, 19 Aug 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 19 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Student dies, three injured in tractor-trolley collision
पियूष की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। संवाद  
खुखुंदू। क्षेत्र के डुमरिया लाला मोड़ पर सोमवार को सुबह नौ बजे दो बाइक पर सवार चार छात्रों को ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी, जिसमें कक्षा नौवीं के छात्र पीयूष मिश्रा की मौत हो गई। हादसे में उसके साथी आकाश मद्धेशिया, शैफ अंसारी और राज पटेल घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से सभी को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। इस बीच हादसे की खबर मिलते ही पीयूष के परिवार में चीख-पुकार मच गई। धोबीछापर गांव निवासी अजय मिश्रा का इकलौता बेटा पीयूष मिश्रा (14) शिवाजी इंटर कॉलेज खुखुंदू में कक्षा नौवीं का छात्र था। वह सोमवार सुबह करीब आठ बजे साइकिल से काॅलेज में पहुंचा। बताया जा रहा है कि यहां से पीयूष अपने कक्षा के साथी बसडीला निवासी शैफ अंसारी की बाइक लेकर सोनूघाट चौराहे के लिए निकला। इनके साथ दूसरी बाइक से आकाश मद्धेशिया (18) निवासी पिपरपाती खुखुंदू चौराहा, जो 11वीं कक्षा का छात्र है और राज पटेल (16), जो 10वीं कक्षा में पढ़ाई करता है। सभी एक साथ बाइक से चल दिए।
विज्ञापन

बाइक लेकर देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर खुखुंदू क्षेत्र के डुमरिया लाला मोड़ पर पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर दोनों बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक लिए चारों छात्र गिर पड़े।
विज्ञापन

मौके पर ही पीयूष ने दम तोड़ दिया। अन्य तीनों चोटिल छात्रों को मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पीयूष के पिता अजय मिश्रा समेत अन्य गांव वाले मौके पर पहुंचे। फिर वहां से मेडिकल कॉलेज गए, जहां बेटे के मौत की खबर सुनते ही पिता की आंखों से आंसू आने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि जिस बेटे को एक घंटे पहले पढ़ने के लिए भेजा था वह अब इस दुनिया में नहीं है। गांव वाले उन्हें संभालते हुए ढांढस बंधा रहे थे। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची थी। सभी अस्पताल चले गए थे। मृतक का सदर कोतवाली पुलिस पोस्टमार्टम करा रही है। ट्रैक्टर-ट्रांली की तलाश की जा रही है।


विवेक की बर्थ-डे पार्टी के लिए केक लेने निकले थे चारों दोस्त
नूनखार के रहने वाले विवेक का सोमवार को जन्मदिन था। उसके बर्थ-डे पार्टी पर गिफ्ट देने के लिए पीयूष समेत चारों दोस्त केक लाने सोनूघाट जा रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। कॉलेज पहुंचने के बाद पीयूष के दोस्तों ने यह तय किया कि विवेक के जन्मदिन पर सोमवार दिन में 11 बजे काॅलेज के खेल मैदान में केक काटकर सेलीब्रेट किया जाएगा। सभी अपने-अपने पास से रुपये इकट्ठा कर केक लाने निकले थे, लेकिन पलभर में ही खुशियों का माहौल गमगीन हो गया। पीयूष की मौत की खबर लगते ही उसके साथ हादसे का शिकार हुए आकाश मद्धेशिया, शैफ अंसारी और राज पटेल बहुत दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed