{"_id":"66c921120714a5ba88053155","slug":"student-dies-in-college-family-members-perform-cremation-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-122037-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कॉलेज में छात्रा की मौत, घर वालों ने किया दाह संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कॉलेज में छात्रा की मौत, घर वालों ने किया दाह संस्कार
Sat, 24 Aug 2024 05:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 24 Aug 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया (कुशीनगर)। कोटवा कला के एक इंटर कॉलेज में शुक्रवार को संदिग्ध हालात में इंटर की छात्रा की मौत हो गई। इससे कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। कॉलेज प्रशासन ने घर वालों को बुलाकर शव दे दिया। परिजनों ने उसका दाह संस्कार कर दिया। इसके बाद प्रधानाचार्य ने नेबुआ नौरंगिया पुलिस को इसकी सूचना दी।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव निवासी 16 वर्षीय छात्रा 11वीं की छात्रा थी। शुक्रवार को सुबह 8:40 बजे क्लास में अचानक बेहोश होकर बेंच पर गिर गई। बच्चे व शिक्षकों के शोर पर बाकी शिक्षक और अन्य क्लास के छात्र पहुंच गए। क्लास से बाहर निकालकर छात्रा को तख्त पर लिटाया। शरीर में कोई हलचल नहीं होेने पर नेबुआ नौरंगिया सीएचसी पर ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कॉलेज पहुंचे परिजन शव लेकर घर चले गए और दाह संस्कार कर दिया। शिक्षको ने शोक सभा की। इसके बाद प्रधानाचार्य ने नेबुआ नौरंगिया पुलिस को घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया है।