{"_id":"69a0b6a8c5209321d80bb35a","slug":"student-coming-from-motihari-jail-to-take-exam-under-police-custody-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-155475-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पुलिस अभिरक्षा में मोतिहारी जेल से परीक्षा देने आ रहा छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पुलिस अभिरक्षा में मोतिहारी जेल से परीक्षा देने आ रहा छात्र
Fri, 27 Feb 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
रामकोला/पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के बाबा सुदामा पांडेय कलावती देवी इंटर कॉलेज बरवा बाजार में बिहार के मोतिहारी जिला कारागार में बंद आर्म्स एक्ट के आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा दिलाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, मोतिहारी जिला कारागार में बंद प्रशांत कुमार (20) को न्यायालय ने बोर्ड परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी है। उसे प्रत्येक परीक्षा दिवस पर लगभग 150 किलोमीटर दूर कुशीनगर लाया जाता है। परीक्षा समाप्त होते ही अन्य परीक्षार्थियों की छुट्टी से पहले ही उसे पुनः मोतिहारी रवाना कर दिया जाता है। केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आरोपी हथकड़ी लगाए रहता है और उसके साथ बिहार पुलिस का एक कांस्टेबल तैनात रहता है। पहले दिन जब वह अपनी निर्धारित सीट पर बैठा तो कुछ छात्र असहज हो गए। इसके बाद केंद्र व्यवस्थापकों ने उसके लिए अलग कक्ष में परीक्षा की व्यवस्था कर दी। प्रशांत ने नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ढोरही फार्म स्थित आदर्श जनता इंटरमीडिएट कॉलेज से इंटरमीडिएट परीक्षा का फार्म भरा था। उसका परीक्षा केंद्र रामकोला क्षेत्र में है। जेलर विजय कुमार अरोड़ा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर बंदियों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उनका शैक्षणिक भविष्य प्रभावित न हो और वे समाज की मुख्यधारा से जुड़े रह सकें।