फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Student became unconscious during B.Ed exam, sent to hospital by ambulance

Kushinagar News: बीएड परीक्षा के दौरान अचेत हुई छात्रा, एंबुलेंस से भेजा अस्पताल

Fri, 14 Jun 2024 05:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 14 Jun 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Student became unconscious during B.Ed exam, sent to hospital by ambulance
पडरौना। उदित नारायण पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को दो पालियों में बीएड प्रशिक्षुओं की परीक्षा शुरू हुई। इसमें जिले के छह कॉलेजों के प्रशिक्षु शामिल हुए। प्रथम पाली में चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एक छात्रा अचेत हो गई। उसे कॉलेज प्रशासन ने एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

श्री मुरलीधर भागवत लाल महाविद्यालय मथौली, भगवंत पांडेय पीजी कॉलेज बोदरवार, दादी राजमति देवी महिला महाविद्यालय पटखौली, मोतीचंद्र इंजीनियरिंग ऑफ हायर एजुकेशन रिसर्ज एंड टेक्नॉलाजी कुरमौटा पांडेय बसडीला, विद्यार्थी स्नातकोत्तर महाविद्यालय जगदीशपुर बरडीहा और बागेश्वरी रामबासी महाविद्यालय गुरवलिया समेत छह महाविद्यालय के बीएड द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा बृहस्पतिवार को दो पालियों में शुरू हुई। सुबह आठ बजे से प्रथम पाली में बीएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा हुई। इसमें कुल 623 प्रशिक्षु पंजीकृत थे। इसमें कोई भी परीक्षार्थी अनुपस्थित नहीं रहा। दोपहर दो बजे से पांच बजे तक द्वितीय पाली में द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा हुई। इसमें कुल 477 प्रशिक्षु पंजीकृत थे। इस परीक्षा में सभी परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान उमस भरी गर्मी की वजह से श्रीमुरलीधर भागवत लाल महाविद्यालय मथौली की छात्रा सृष्टि गोविंद राव अचेत हो गई। कॉलेज प्रशासन ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन, उन्हें आराम नहीं हुआ। प्राचार्य प्रोफेसर ममता मणि त्रिपाठी ने एंबुलेंस बुलाकर छात्रा को मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर भेजवाया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें घर ले गए। प्राचार्य ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान उमस भरी गर्मी से एक प्रशिक्षु की तबीयत बिगड़ गई थी। उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजवाया गया है। वहां उनकी हालत में सुधार होने पर परिजन घर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed