फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Student attacked teacher who was teaching coaching

Kushinagar News: कोचिंग पढ़ा रहे शिक्षक पर छात्र ने किया हमला

Tue, 17 Oct 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 17 Oct 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Student attacked teacher who was teaching coaching
पडरौना। कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के कठकुइयां बाजार में मंगलवार की देर शाम कोचिंग पढ़ाते समय एक शिक्षक पर एक छात्र ने हमला कर दिया। इससे शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी छात्र को हिरासत में लेकर थाने ले गई और शिक्षक को जिला अस्पताल भेजवाई, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कुबेरस्थान बाजार निवासी दुर्गेश पांडेय मंगलवार की देर शाम कठकुइयां बाजार में कोचिंग पढ़ा रहे थे। उसी दौरान एक छात्र उनके उपर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि शिक्षक ने आरोपी छात्र को किसी बात को लेकर डाटा था। इससे नाराज छात्र ने उनपर हमला किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल शिक्षक को जिला अस्पताल भेजवाई और आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर थाने ले गई। प्रभारी थानाध्यक्ष कुबेरस्थान धनंजय राय ने बताया कि आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed