फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Strike postponed on SDM's assurance

Kushinagar News: एसडीएम के आश्वासन पर धरना स्थगित

Sun, 12 Jan 2025 03:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 12 Jan 2025 03:48 AM IST
विज्ञापन
Strike postponed on SDM's assurance
गंगुआ बाजार। एनएच-727बी निर्माण के अंतर्गत अधिग्रहित किसानों की भूमि का प्रशासन की ओर से उचित मुआवजा नहीं दिए जाने से नाराज किसानों का अनिश्चतकालीन धरना छठवें दिन जारी रहा। मंडलायुक्त से वार्ता के बावजूद बात नहीं बनी, किसानों का धरना जारी रहा। एडीएम और सीओ धरनास्थल पर पहुंचे। करीब एक घंटे तक किसानों से वार्ता की और उनकी मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने धरना स्थगित कर दिया। पूर्व विधायक अजय लल्लू और किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर आठ दिनों में किसानों की मांगे पूरी नहीं होती हैं तो धरना फिर शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एनएच-727 बी सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित किसानों की भूमि का मुआवजा देने में प्रशासन की ओर से मनमानी से नाराज किसानों ने रामकोला चट्टी पर बीते सोमवार से पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू के अगुवाई में बेमियादी धरना शुरू किया था। छठवें दिन मौके पर एडीएम प्रशासन वैभव मिश्रा, एसडीएम तमकुहीराज ऋषभ पुंडीर व सीओ अमित सक्सेना पहुंचे और किसानों से बात की। धरना की अगुआई कर रहे पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू ने अधिकारियों को बताया कि एनएच-727बी के अंतर्गत जिन-जिन किसानों की भूमि सड़क में आ रही है। किसानों को सर्किल रेट का चार गुना से अधिक मुआवजा मिले, साथ ही जिन किसानों का पक्का या कच्चा मकान सड़क निर्माण में आ रहा है उसे तोड़ा जा रहा है तो मकान का मुआवजा अलग से दिया जाए। इसके अलावा किसानों की कुछ अन्य मांगों को सुनने के बाद एडीएम ने इस पर विचार कर नियमानुसर निस्तारण का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

अधिकारियों के आश्वासन पर पूर्व विधायक सहित किसानों ने फिलहाल धरना समाप्त कर दिया। इसके बाद किसानों ने मौके पर अधिकारियों को चेताया कि आठ दिन के भीतर अगर मांगे नही मानी गई तो बृहद आंदोलन शुरू होगा। इस दौरान मनोज सिंह, नंदलाल विद्रोही, डॉ. प्रभु गुप्ता, अमरनाथ आदि मौजूद रहे।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed