फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Strike of accountants against anti corruption action

Kushinagar News: एंटी करप्शन की कार्रवाई के खिलाफ लेखपालों का धरना

Sun, 05 Jan 2025 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Strike of accountants against anti corruption action
पडरौना। लेखपाल संघ की तरफ से जिले के सभी तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। इसमें लेखपालों ने एंटी करप्शन विभाग की कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी की। पडरौना में लोगों की शिकायत सुनने पहुंचे डीएम को ज्ञापन देकर लेखपालों ने धरना समाप्त किया। इसी तरह अन्य तहसीलों के लेखपालों ने एसडीएम को मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे लेखपालों ने कहा कि लोगों की भूमि विवाद सहित अधिकांश समस्याएं लेखपाल के पास ही आते हैं। दो पक्षों के विवाद के निस्तारण संबंधी कार्रवाई से किसी एक पक्ष का असंतुष्ट होना स्वाभाविक है। इसके बाद लेखपालों ने जिला मंत्री योगेंद्र गुप्ता की अगुवाई में डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान मनीष पांडेय, रामदर्शन शर्मा, वंशबहादुर यादव, हरिशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके साथ ही तमकुहीराज, कप्तानगंज, खड्डा, कसया में भी लेखपालों ने धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कसया को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed