{"_id":"6980f8c928106171ea0c1c3b","slug":"strict-action-will-be-taken-against-school-vehicles-registration-of-unfit-vehicles-will-be-cancelled-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-153910-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: स्कूल वाहनों पर होगी सख्ती, अनफिट वाहनों का पंजीकरण निरस्त होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: स्कूल वाहनों पर होगी सख्ती, अनफिट वाहनों का पंजीकरण निरस्त होगा
Tue, 03 Feb 2026 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले में 85 स्कूली वाहनों का फिटेनस कराना परिवहन विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। विभाग की तरफ से बार-बार समय देने के बाद भी संबंधित स्कूल संचालक अपने वाहनों का फिटनेस नहीं करा रहे हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए जिले में संचालित अनफिट स्कूली वाहनों पर कार्रवाई के लिए टीम गठित करेगी। गठित टीम जिले में अभियान चलाकर जांच करेगी।
स्कूली वाहनों की फिटनेस के लिए शासन ने सख्ती दिखाई है। जिले में भी ऐसे वाहनों को फिट घोषित करने के बाद ही चलाने की अनुमति विभाग स्तर से दी जा रही है। हालांकि कई स्कूल प्रबंधकों में प्रधानाचार्यों की लापरवाही के चलते ऐसा नहीं हो पा रहा है। जिले में 1616 स्कूली वाहन संचालित होते हैं। इसमें से अभी भी 85 वाहन ऐसे हैं जो अनफिट ही सड़कों पर दौड़ रहे हैं।
इससे कभी भी हादसा हो सकते हैं। फिटनेस नहीं कराने वाले वाहन स्वामियों पर विभाग अब सख्त रूप अपनाने की तैयारी कर रहा है। परिवहन विभाग के आरआई आडी प्रसाद वर्मा ने बताया कि जिले के 85 स्कूल वाहन स्वामियों ने अभी तक अपने स्कूली वाहन का फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं लिया है। उन्हें बार-बार नोटिस देकर फिटनेस कराने के लिए मौका दिया गया है।
विज्ञापन
इसके बावजूद वे वाहनों का फिटनेस कराने के प्रति गंभीर नही हो रहे हैं। जिले की सड़कों पर बिना फिटनेस के संचालित स्कूली वाहनों की जांच के लिए विभाग की तरफ से टीम गठित की जा रही है। गठित टीम जिले में अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान अनफिट मिलने पर उनका पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।