फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Strict action will be taken against negligence in sanitation.

Kushinagar News: सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

Sat, 12 Sep 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against negligence in sanitation.
सुकरौली। नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी कनुप्रिया शाही ने सफाई व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने नगर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

ईओ ने कहा कि शासन और प्रशासन की ओर से जारी सभी निर्देशों का विभागीय स्तर पर सख्ती से पालन होना चाहिए। नगर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कर्मचारियों को सफाई कार्य की नियमित निगरानी करने और निर्धारित व्यवस्था के अनुसार काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का संचालन पारदर्शी तरीके से जमीनी स्तर पर होना प्राथमिकता है। नगरीय व्यवस्था से जुड़े नियमों और प्रावधानों का पालन कराया जाएगा। किसी योजना या परियोजना में लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed