{"_id":"63c04f82cef7a245e904a12e","slug":"strict-action-should-be-taken-against-the-goons-follow-the-instructions-of-the-cm-ig-kushinagar-news-gkp4641402131","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुंडों पर हो सख्त कार्रवाई, सीएम के निर्देशों का करें पालन : आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुंडों पर हो सख्त कार्रवाई, सीएम के निर्देशों का करें पालन : आईजी
विज्ञापन
कुशीनगर पहुंचे आईजी जे रविंद्र गोड़ ने पुलिस अधिकारियों संग की बैठक, मौजूद रहे एसपी धवल जायसवाल।
- फोटो : KUSHINAGAR
गुंडों पर हो सख्त कार्रवाई, सीएम के निर्देशों का करें पालन : आईजी
कुशीनगर पहुंचे आईजी जे रविंद्र ने सीओ, थानेदारों संग की बैठक
पडरौना। गुंडों पर सख्त कार्रवाई हो, उन्हें किसी तरह से बख्शा न जाए। क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर पूरी नजर रखें। सीएम की ओर जारी निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जाए। यह बातें आईजी गोरखपुर परिक्षेत्र जे रविंद्र गोड़ ने कहीं। वह बृहस्पतिवार पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधिकारियों और थानेदारों संग कानून व्यवस्था और अपराध की समीक्षा गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सीओ और थानाध्यक्षों से उनके थाना क्षेत्र की स्थिति, अपराध की प्रवृत्ति, क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों सहित अन्य के संबंध में जानकारी ली।
आईजी जनपद की सीमा बिहार बॉर्डर से सटा होने के कारण अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी की रोकथाम के निर्देश दिए। थाना प्रभारियों को क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस का व्यवहार जनता के प्रति अच्छा रखने के निर्देशित किया। साथ ही शाम को पुलिस बल की ओर से स्थान बदल- बदल कर फुट पेट्रोलिंग करने तथा वाहनों की जांच करने के आदेश दिए। उन्होंने अवैध खनन और अवैध शराब की बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगाने का निर्देश दिया। जुआ, मिलावटी शराब सहित अन्य विषयों पर सख्त कार्रवाई करने के साथ ही पेंडिंग पड़े कार्यों, विवेचनाओं को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिया।
इस दौरान दौरान एसपी धवल जायसवाल, एएसपी रितेश कुमार सिंह, सीओ कुंदन सिंह, सदर कोतवाल राजप्रकाश सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
‘अधिकारियों से सामने तत्काल रखें अपनी समस्याएं’
पडरौना। जिला मुख्यालय रविंद्र नगर पहुंचे आईजी गोरखपुर परिक्षेत्र जे रविंद्र गोड़ ने एसपी सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक की। इस दौरान आईजी ने कहा कि कार्यों के संपादन में किसी तरह की समस्या को तत्काल अधिकारियों के सामने रखें। इससे उसका समाधान किया जा सकेगा।
विज्ञापन
आईजी ने पुलिस कार्यालय के समस्त शाखाओं की समीक्षा की। प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, पेशी अपर पुलिस अधीक्षक, पेशी क्षेत्राधिकारी लाइन, महिला शिकायत प्रकोष्ठ, डीसीआरबी, अपराध शाखा, विशेष किशोर पुलिस इकाई, एएचटीयू, स्थानीय अभिसूचना इकाई, आगंतुक हेल्प डेस्क, आईजीआरएस शाखा, जनशिकायत प्रकोष्ठ, सीसीटीएनएस, विशेष जांच प्रकोष्ठ, साइबर सेल, मॉनीटरिंग सेल, वाचक कार्यालय में तैनात कर्मचारियों से उनके कार्यों के बारे में जानकारी लेते हुए अभिलेखों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। एसपी धवल जायसवाल, एएसपी रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर उमेश चन्द्र भट्ट, प्रतिसार निरीक्षक, समस्त शाखा प्रभारी, पीआरओ और अन्य लोग मौजूद थे।