फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Storm-water disaster erupted

आंधी-पानी ने मचाई तबाही

Tue, 09 May 2017 11:52 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 09 May 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Storm-water disaster erupted
केले की फसल को भी क्षति पहुंची है। - फोटो : अमर उजाला
 सोमवार की मध्यरात्रि के बाद आई आंधी-बारिश से काफी क्षति हुई। कई जगह घरों के ऊपर पेड़ गिरने से लोग घायल हो गए। वहीं केले की फसल को भी क्षति पहुंची है। कई जगह बिजली के पोल और तार टूटकर गिर गए, जिससे बिजली-पानी का संकट उत्पन्न हो गया।       आंधी-बारिश के चलते पडरौना नगर के गायत्री मंदिर के निकट 11 हजार केवी की लाइन टूटकर गिर गई। इसके चलते सुबह बिजली के साथ-साथ पेयजल आपूर्ति भी बंद रही। कठकुइयां रोड पर जमालपुर मुहल्ला में कब्रिस्तान के निकट पोल-तार टूटकर गिर गया, इससे बिजली आपूर्ति बंद हो गई। पडरौना-कसया मार्ग पर सोहरौना गांव के पास तार के ऊपर ही पेड़ ढह गया। इस वजह से बिजली आपूर्ति ठप रही। सिरसियां दीक्षित गांव में भी तार के ऊपर पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। इससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। बाड़ी टोला में तार टूटकर जमीन पर गिर गया। इसी तरह जनपद मुख्यालय के निकट बेलवा मिश्र और भिस्वा सरकारी गांव में भी तार टूटकर गिरने से बिजली आपूर्ति बंद रही। एसडीओ पडरौना अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सुबह आठ बजे तक सभी फाल्ट ठीक कराने के बाद बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई।      
विज्ञापन

खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार की मध्य रात को अचानक आंधी-बारिश से काफी क्षति हुई। हथिया गांव में महावीर के घर के ऊपर पाकड़ का पेड़ गिर जाने से वह और उनके परिवारवाले दबकर घायल हो गए। उनका अस्पताल में इलाज कराया गया। बड़ी गंडक उस पार के गांव में भी आंधी ने काफी नुकसान किया। किसानों के केले की फसल जमींदोज हो गई। खडडा-नेबुआ मार्ग, खड्डा-पनियहवा मार्ग, खड्डा-सिसवा मार्ग, मठिया-भेड़ी जंगल मार्ग, खड्डा-गैनही जंगल मार्ग, मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी पर कई पेड़ व डाली गिरने के कारण आवागमन बंद रहा। गांववालों ने उसे काटकर किनारे किया, तब आवागमन शुरू हो सका। आंधी से फटकदौना गांव के निवासी अशोक मालवीय का लगभग पांच सौ केले का पेड़ गिर गया। फटकदौना निवासी मुस्लिम, खदेरू आदि के भी केले की फसल जमींदोज हो गई। बसंतपुर के जवाहिर, मरचहवा के अयूब, इजहार आदि के केले की फसल भी बर्बाद हुई है। क्षेत्र के मठिया, हथिया, करदह, रामनगर, दरगौली, रामपुर जंगल, बैरागीपट्टी, तुर्कहां, पकड़ी बृजलाल, कोपजंगल, चतुरछपरा के किसानों की भी केले की फसल बर्बाद हो गई है। नदी उस पार के बसंतपुर गांव निवासी कन्हैया, कन्हई, चंदा देवी, जवाहिर, ध्रुव, मुंद्रिका, लालू आदि के घरों को नुकसान पहुंचा है। धर्मपुर गांव में आम का विशाल वृक्ष गिर गया। इसके अलावा हनुमानगंज थाना क्षेत्र में बने भीमनगर विद्युत उपकेंद्र को जाने वाली 33 हजार वोल्ट की लाइन के आधा दर्जन पोल टूट जाने से कई गांवों की आपूर्ति बाधित है। खड्डा विद्युत उपकेंद्र के खड्डा कस्बा सहित कई गांवों में तारों पर पेड़ गिरने से तार टूट गए हैं।       
विज्ञापन


कई किसानों की केले की फसल बर्बाद
कोटवा बाजार। सोमवार की मध्य रात्रि में आई आंधी-बारिश में नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र देवतहां बाली, बलुअही, बेलवा, रायपुर भैसही, रायपुर सहित कई गांवों में केला की फसल को नुकसान पहुंचा है। इन गांवों के किसान भागीरथी सिंह, ओमप्रकाश सिंह, बिकाऊ कुशवाहा, विनोद विश्वकर्मा, अमरनाथ तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, मन्नू कुशवाहा, नवाब अंसारी, ग्यासुद्दीन, हजरत, टुन्ना पांडेय, डेबा कुशवाहा, रामप्रसाद, हरिप्रसाद यादव, श्री कुशवाहा, श्री, बजरंगी, रामप्रीत, बनारसी, मदन, भगवंत पासवान, श्रीकांत कुशवाहा, अकलू कुशवाहा, दुखी, अवधेश, रामअवध, श्यामबली यादव, शोभा देवी, गुजरा देवी आदि के केला की फसल नष्ट हो गई है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से फसल क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed