{"_id":"628295829a8c8f04a6646992","slug":"storm-on-road-kushinagar-news-gkp4370926103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर उड़ रही धूल से आम जनजीवन बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर उड़ रही धूल से आम जनजीवन बेहाल
विज्ञापन
तमकुहीराज-सिसवा जाने वाली बन रहे सड़क पर उड़ती धूल से लोग परेशान।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर उड़ रही धूल से आम जनजीवन बेहाल
- आबादी वाले स्थानों पर भी नहीं हो रहा पानी का छिड़काव
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। सिसवा नहर-तमकुहीराज मार्ग के निर्माण की प्रगति धीमी है। वहीं, सड़क पर रोलर नहीं चलने, गिट्टियों के बिखरने एवं आबादी वाले स्थानों पर पानी का छिड़काव नहीं होने से धूल उड़ रही है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विधानसभा चुनाव के कुछ ही दिन पूर्व लोक निर्माण विभाग ने तमकुहीराज से अहिरौलीदान तक सड़क के निर्माण कार्य की शुरूआत की थी। चुनाव के दौरान सड़क निर्माण की गति काफी तेज थी, लेकिन चुनाव बीतते ही प्रगति धीमी हो गई है। आलम यह है कि सड़क पर बिछाई गई गिट्टियों पर रोलर नहीं चलाया गया है। जिससे राहगीर गिरकर घायल हो जा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ आबादी वाले स्थानों पर ठेकेदार की तरफ से सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है। इसके चलते सड़क पर उड़ने वाली धूल से लोग परेशान हैं।
क्षेत्र के राधेश्याम त्यागी, अशोक कुशवाहा, सेराज अहमद, राकेश कुशवाहा, मुन्ना राय, जमादार अंसारी, शर्मानंद प्रसाद, सोनू तिवारी, मुस्तफा खान आदि ने सड़क पर रोलर चलवाने, पानी का छिड़काव करने एवं निर्माण की गति तेज करने की मांग की है।
विज्ञापन
हमेशा सड़क पर रोलर चलवाने के साथ ही पानी का छिड़काव कराया जाता है। वर्तमान में अगर धूल उड़ने की शिकायत आ रही है तो ठेकेदार से कहकर तत्काल पानी का छिड़काव कराया जाएगा।
- कुणाल यादव, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग