फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Stopped from using the water supplied from the tank

टंकी से आपूर्ति हो रही पानी का उपयोग करने से रोका

Sat, 04 Jun 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Stopped from using the water supplied from the tank
मुकुंदपुर में पीलिया रोग फैलने की जानकारी होने पर गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
टंकी से आपूर्ति हो रही पानी का उपयोग करने से रोका
विज्ञापन

गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, दीं दवाइयां
तमकुहीराज(कुशीनगर)। सेवरही विकास खंड के मुकुंदपुर में कई बच्चों को पीलिया होने की जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची। टीम ने घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करने के बाद लोगों को टंकी से आपूर्ति हो रहे पानी का उपयोग करने से मना कर दिया। बीमार लोगों को दवा एवं अन्य जरूरी परामर्श दिया।
मुकुंदपुर में दूषित पानी पीने से कई बच्चे पीलिया से ग्रसित हो गए हैं। इस समस्या को अमर उजाला ने चार जून के अंक में प्रकाशित किया। इसे संज्ञान लेकर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। शनिवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉ. ओएन मिश्र की अगुवाई में मुकुंदपुर गांव में पहुंची। लोगों से बीमारी के बारे में जानकारी ली। टीम ने पीड़ित परिवारों को दवाइयां वितरित कीं। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी धनंजय राय, मीरा देवी, ग्रामीण राजकुमार वर्मा, विनोद वर्मा, हरिहर सोनार, अंकित मद्धेशिया, हीरालाल, विश्वनाथ वर्मा, लल्लन गुप्ता, धर्मेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डॉ. ओएन मिश्रा का कहना है कि गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम गई थी। जांच में पाया गया कि जलनिगम के ओवरहेड टैंक से दूषित पानी आ रहा है। इससे यह समस्या आ रही है। उन्होंने बताया कि दूषित पानी पीने से गांव में लगभग 25 लोगों के जलजनित बीमारी से पीड़ित होने की जानकारी मिली है। इसमें से अधिकांश इलाज कराकर स्वस्थ हो चुके हैं। 11 लोगों का इलाज गोरखपुर, गोपालगंज आदि जगहों पर चल रहा है। गांव के लोगों को जलनिगम का पानी उपयोग करने से मना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed