फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Stop shops to support the movement

दुकानें बंद कर आंदोलन को समर्थन दिया

Thu, 05 May 2016 11:19 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Thu, 05 May 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Stop shops to support the movement
दुकानें बंद कर अतिक्रमण हटाने के लिए चल रहे आंदोलन का समर्थन किया। - फोटो : अमर उजाला
दुदही। पडरौना-सेवरही मार्ग पर स्थित गौरीश्रीराम चौराहे के पास हाट बाजार से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर हनुमान मंदिर परिसर में चल रहा धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इस बीच गौरीश्रीराम के व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को दुकानें बंद कर अतिक्रमण हटाने के लिए चल रहे आंदोलन का समर्थन किया।
विज्ञापन


गौरी श्रीराम स्थित हाट बाजार से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर गत 25 अप्रैल से ही धरना चल रहा है। धरनास्थल पर आयोजित सभा में विहिप के जिला महामंत्री दिग्विजय किशोर शाही ने आरोप लगाया कि तहसील  प्रशासन बिना वजह इस मामले को लेकर उदासीन रवैया अपनाए हुए है।
विज्ञापन



अगर अधिकारी थोड़ी भी तत्परता दिखाते तो अतिक्रमण हट जाता और इतने लंबे समय आंदोलन चलाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। अपना दल के जिलाध्यक्ष मिथिलेश पटेल ने चेतावनी दी कि जल्द ही अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो पार्टी कार्यकर्ता इस मसले को लेकर सड़क पर उतरेंगे। धरने में अजय बरनवाल, गिरीश जायसवाल, परमा यादव, मनोज खरवार, नथुनी रावत, अमरनाथ प्रसाद सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed