{"_id":"632df2180c5c1110b408c90b","slug":"stf-arrested-a-rewarding-criminal-of-25-thousand-rupees-kushinagar-news-gkp451553380","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar: एसटीएफ ने 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार, कई दिनों से पुलिस कर रही थी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar: एसटीएफ ने 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार, कई दिनों से पुलिस कर रही थी तलाश
Sat, 24 Sep 2022 11:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:04 AM IST
सार
दुबौली नरहवा शुक्ल गांव के निवासी मिंटू अली उर्फ मिंटू शाह पर अंतरराज्यीय गौ तस्करी करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य होने के चलते जनपद के तरयासुजान, कसया और तुर्कपट्टी थाने में मुकदमा दर्ज है ही, गोरखपुर के शाहपुर, बेलीपार, चौरीचौरा, गुलरहिया और कैंट थाने में भी मुकदमा पंजीकृत है। एसटीएफ को उसकी सरगर्मी से तलाश थी।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी मिंटू अली उर्फ मिंटू शाह।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौ तस्कर गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को एसटीएफ ने पडरौना कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम है। उसके खिलाफ जनपद के तरयासुजान, कसया और तुर्कपट्टी थाने में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा गोरखपुर जनपद के भी विभिन्न थानों में में उस पर मुकदमा भी पंजीकृत है।
विज्ञापन
बिहार के गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के दुबौली नरहवा शुक्ल गांव के निवासी मिंटू अली उर्फ मिंटू शाह पर अंतरराज्यीय गौ तस्करी करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य होने के चलते जनपद के तरयासुजान, कसया और तुर्कपट्टी थाने में मुकदमा दर्ज है ही, गोरखपुर के शाहपुर, बेलीपार, चौरीचौरा, गुलरहिया और कैंट थाने में भी मुकदमा पंजीकृत है। एसटीएफ को उसकी सरगर्मी से तलाश थी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: पुलिस को चकमा देकर थाने से भागी चोरी की आरोपी किशोरी, तलाश जारी
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि वह पडरौना कोतवाली क्षेत्र में है। देर रात एसटीएफ फील्ड इकाई गोरखपुर के निर्देश पर इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार सिंह, अभिलाष तिवारी, चंद्रभूषण सिंह, कांस्टेबल रणधीर सिंह और पडरौना के कोतवाल आरपी सिंह व स्वॉट टीम प्रभारी अमित शर्मा ने घेराबंदी कर पडरौना कोतवाली क्षेत्र के रामकोला रोड स्थित छपरा बड़ी नहर पुल से देर रात गिरफ्तार कर लिया।
वह काफी दिनों से गौ तस्करी में संलिप्त है। वह 15 जून 2022 को हेड कांस्टेबल धर्मवीर यादव को पिकअप से रौंदकर हत्या करने में भी वांछित था। तरयासुजान थाने में दर्ज गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के मामले में उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इसकी कार्रवाई पुष्टि कोतवाल आरपी सिंह ने की है।