{"_id":"65ca961d4126e36506082d44","slug":"stay-away-from-social-media-focus-on-practice-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-112444-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सोशल मीडिया से रहें दूर, अभ्यास पर करें फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सोशल मीडिया से रहें दूर, अभ्यास पर करें फोकस
Tue, 13 Feb 2024 03:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 13 Feb 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। यूपी बोर्ड के बाद सीबीएसई ने भी परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। दोनों बोर्ड की परीक्षा फरवरी इसी माह शुरू होगी। परीक्षार्थियाें के पास अब तैयारी का समय कम रह गया है। इसलिए अब उन्हें परीक्षा की तैयारी में जुटना होगा। शिक्षकों का कहना है कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए अब विद्यार्थी सोशल मीडिया से दूरी बनाएं और अभ्यास पर फोकस करें तभी परीक्षा में अच्छे अंक मिल सकेंगे।
यूपी बोर्ड की परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होंगी, जबकि सीबीएसई 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से होगी। इसके चलते विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। केंद्रीय विद्यालय गांगरानी के प्राचार्य संदीप पांडेय ने कहा कि विद्यार्थी सोशल मीडिया पर ज्यादा व्यस्त रहते हैं। अब सोशल मीडिया से दूरी बनानी होगी। सिर्फ जरूरी काम या पढ़ाई में ही सोशल मीडिया का इस्तेमाल करें। अब सिर्फ अपनी पढ़ाई पर और अभ्यास पर फोकस रखें तभी परीक्षा में बेहतर अंक पा सकेंगे।
सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल के शिक्षक विकास कपूर का कहना है कि बोर्ड परीक्षा अब नजदीक आ गई है। अभी से जो विद्यार्थी नियमित रूप से पढ़ाई करेंगे और जितना रिवीजन करेंगे। परीक्षा में उतने ही अच्छे अंक लाने में सफलता मिलेगी। सोशल मीडिया पर अब जरूरी होने पर ही इस्तेमाल करें और मोबाइल से दूरी बनाकर पढ़ाई पर ही ध्यान देेंगे तो बेहतर अंक लाने में सफलता मिलेगी।