फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   State Ayurvedic and Unani Hospital in the rented house for 31 years

31 वर्षों से किराए के भवन में चल रहा राजकीय आयुर्वेदिक व यूनानी अस्पताल

Tue, 03 Apr 2018 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर Updated Tue, 03 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
State Ayurvedic and Unani Hospital in the rented house for 31 years
राजकीय आयुर्वेद एवं यूनानी अस्पताल के वार्ड में रखा गया सामान। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। प्राचीन आयुर्वेद पद्धति के तहत रोगियों के इलाज के लिए 31 वर्ष पहले पडरौना में खुले राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सालय को अब तक खुद का भवन नहीं मिल सका है। तीन बार इसकी जगह भी बदल चुकी है, फिर भी किराए के भवन में ही संचालित हो रहा है। अस्पताल तक जाने के लिए न तो ढंग की सड़क है और न ही अस्पताल में जरूरत की दवाएं। यहां जगह की कमी के कारण साजमान रखने के लिए वार्डों को ही स्टोर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। 
विज्ञापन

पडरौना के राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सालय की स्थापना वर्ष 1987 में हुई थी। उस समय नगर के छावनी मुहल्ले में स्थित मंगल भवन में इसका संचालन शुरू हुआ था। उसके बाद यह अस्पताल जटहां रोड पर चला गया। फिर कुछ वर्षों तक इसका संचालन छावनी में ही स्थित पुराने एसबीआई भवन में हुआ। वर्ष 2010 में यह अस्पताल बगल में ही छावनी की एक कॉलोनी में आ गया, जहां एक ही भवन में यह अस्पताल और क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय दोनों संचालित होता है। राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सालय में जगह की कमी होने के कारण तीन अलग-अलग कमरों में वार्ड बना है। यह अस्पताल 25 बेड का है, लेकिन मरीजों को भर्ती करने की नौबत कभी-कभार ही आती है।
विज्ञापन

लिहाजा दवाइयां, कुर्सियां और अन्य सामान इन वार्डों में रख दिया गया है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. प्रकाशचंद ने बताया कि आयुर्वेदिक एवं यूनानी अस्पतालों के लिए दवा उपलब्ध हो गई है। जल्द ही पडरौना सहित इस तरह के सभी अस्पतालों में दवाएं मुहैया करा दी जाएंगी। अस्पताल के लिए जमीन उपलब्ध न हो पाने की वजह से भवन नहीं बन पा रहा है। इसीलिए इसे किराए के भवन में संचालित किया जा रहा है। जैसे ही जमीन उपलब्ध हो जाएगी, भवन बनवाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed