फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Staging of the incident of Ravana's birth

Kushinagar News: रावण के जन्म के प्रसंग का मंचन

Tue, 27 Aug 2024 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 27 Aug 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Staging of the incident of Ravana's birth
बरवापट्टी। क्षेत्र के दशहवा गांव में रविवार की रात रामलीला का मंचन शुरू हुआ। पहले दिन रावण के जन्म की कथा का मंचन हुआ।
विज्ञापन

कलाकारों ने सबसे पहले भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप की आरती उतारी। राम लीला में ऋषि विश्वश्रवा की दूसरी पत्नी कैकसी गर्भधारण करती हैं। समय पूरा होने पर उन्हें रावण, कुंभकरण और विभीषण समेत तीन पुत्रों की प्राप्ति होती है। धन के देवता कुबेर रावण के सौतेले भाई हैं। माता-पिता के कहने पर रावण, कुंभकर्ण और विभीषण जंगल में तपस्या करने लगते हैं। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर परमपिता ब्रह्मा प्रकट हुए। उन्होंने तीनों भाइयों को इच्छानुसार वरदान मांगने के लिए कहा। रावण त्रिलोक विजेता और बलशाली होने का वर मांगता है, जबकि कुंभकर्ण छह माह की निद्रा और विभीषण ने प्रभु चरणों में जीवन-यापन का वर मांगता हैं। ब्रह्मा से वरदान मिलने के बाद रावण देवी देवताओं और ऋषि मुनियों पर अत्याचार करने लगा। इस दौरान सन्नुलाह अंसारी, रामाकांत गुप्त, मंटू, बेदर्दी, राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed