{"_id":"5e691f7d8ebc3ef3f9312185","slug":"staged-dharna-at-power-sub-station-kushinagar-news-gkp344318897","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा कर्मियों ने विद्युत उपकेंद्र पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा कर्मियों ने विद्युत उपकेंद्र पर दिया धरना
विज्ञापन
हाटा विद्युत उपकेंद्र परिसर में धरने पर बैठे संविदा और निविदा विद्युत कर्मचारी।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संविदा कर्मियों ने विद्युत उपकेंद्र पर दिया धरना
हाटा। बुधवार को हाटा विद्युत उपकेंद्र पर संविदा कर्मचारियों ने धरना दिया। समस्याओं की चर्चा के दौरान तय किया गया कि अगर 31 मार्च तक विद्युत निगम और फर्म ने संविदा कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो वृहद आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
उत्तर प्रदेश निविदा, संविदा कर्मचारी संघ की अगुवाई में बुधवार को संविदा और निविदा कर्मचारी विद्युत उपकेंद्र हाटा के परिसर में धरना पर बैठ गए। इन कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।
जिलाध्यक्ष अर्जुन राव ने कहा कि मानदेय में कटौती के साथ-साथ कभी भी समय से मानदेय नहीं दिया जा रहा है। जिला मंत्री विनोद कुमार मणि ने कहा कि निगम के अधिकारियों को संविदा और निविदा कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं से कई बार अवगत कराया है, लेकिन कोई ध्यान नहीं देता है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो परिवार भूखों मरने के लिए विवश हो जाएगा।
विज्ञापन
चर्चा के बाद संगठन के निर्णय लिया कि अगर 31 मार्च तक सभी मांगें नहीं मानी जाती हैं तो अनिश्चितकालीन धरना और कार्य बहिष्कार के लिए बाध्य होंगे। उससे उत्पन्न होने वाली समस्याओं के लिए संबंधित फर्म और विभाग जिम्मेदार होंगे। इस दौरान रामकृपाल सिंह, अंबिका प्रसाद, दिनेश कुशवाहा, तेज प्रताप सिंह, बैरिस्टर सिंह, हरेंद्र प्रसाद, प्रमोद कुमार सिंह, सदानंद यादव, जनार्दन, राधेश्याम, संजीव त्रिपाठी, मन्नू चौहान, अभिनव ओझा, सत्यनारायण लोग मौजूद रहे।