फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   stadium ready in bhelya

Kushinagar News: खेल मैदान बनकर तैयार, युवाओं को मिलेगी सहूलियत

Tue, 18 Jul 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 18 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
stadium ready in bhelya
शहीद मेजर अमिय कुमार त्रिपाठी खेल मैदान बन जाने से ग्रामीणों क्षेत्र के युवाओं को मिलेगी सुविधा
फोटाे है।
विज्ञापन

उजारनाथ क्षेत्र के भेलया गांव में बनकर तैयार है शहीद मेजर अमिय कुमार त्रिपाठी खेल मैदान

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। उजारनाथ क्षेत्र के भेलया गांव में शहीद मेजर अमिय कुमार त्रिपाठी खेल मैदान का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अब गांव के बड़े बुजुर्गों को टहलने में सहूलियत होने के साथ गांव के युवा खेलकूद का अभ्यास कर सेना और पुलिस सेवा में जाने के लिए आसानी से तैयारी कर सकेंगे।
क्षेत्र के भेलया गाव में राज्य वित्त/केंद्रीय वित्त आयोग एवं मनरेगा योजना तहत शहीद मेजर अमिय कुमार त्रिपाठी खेल मैदान बना है। इसका निर्माण कार्य पूरा होने से गांव के युवाओं में उत्साह है। करमैनी टोला रामकोला निवासी भानुप्रताप कुशवाहा ने कहा कि शहीद मेजर अमिय कुमार त्रिपाठी खेल मैदान बनने से ग्रामीण क्षेत्र के युवा सेना, अर्द्धसैनिक बल, पुलिस, सीआरपीएफ आदि पुलिस भर्ती की तैयारी करने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

भैंसहा निवासी विनय श्रीवास्तव ने कहा कि योगी सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना के भेलया में शहीद मेजर अमिय कुमार त्रिपाठी खेल मैदान बनाना ग्राम प्रधान शालिनी त्रिपाठी का सराहनीय कदम है। इसका निर्माण होने से गांव के लोगो में उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भेलया ग्राम प्रधान शालिनी त्रिपाठी ने कहा कि खेल से शरीर सुंदर व सुव्यवस्थित होने के साथ ही स्वस्थ मस्तिष्क विकसित होता है। बच्चों को चाहिए कि खेल मैदान में परस्पर प्रेम और सहयोग की भावना से खेलें। उन्होंने कहा कि गांव को विकसित कर प्रदेश पटल पर लाया जाय, ताकि भेलया गांव का नाम प्रदेश में लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed