{"_id":"66d10bf918370f31500f9c04","slug":"stadium-a-in-hockey-and-udit-narayans-team-became-the-winner-in-football-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-122378-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हॉकी में स्टेडियम-ए और फुटबॉल में उदित नारायण की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हॉकी में स्टेडियम-ए और फुटबॉल में उदित नारायण की टीम बनी विजेता
Fri, 30 Aug 2024 05:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 30 Aug 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी और फुटबाल मैच हुए। हॉकी प्रतियोगिता में स्टेडियम-ए और फुटबाल मैच में उदित नारायण इंटर कॉलेज की टीम विजेता घोषित हुई। उन्हें खेल कार्यालय की तरफ से पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता का शुभरंभ स्वर्गीय मेजर ध्यान चंद के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया गया। इसके बाद खिलाड़ियों से जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार और जिला युवा समन्वय सचिन कुमार ने परिचय प्राप्त कर खेल शुरू कराया। हॉकी प्रतियोगिता में कुल आठ टीम और फुटबाल प्रतियोगिता में कुल 11 टीम प्रतिभाग किए। सबसे पहले हुई फुटबाॅल प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय, भटवलीया व उदित नारायण इंटर काॅलेज, फाजिलनगर फुटबाल क्लब व एसएस पब्लिक स्कूल भिसवा सरकारी, मेजर ध्यान चंद फुटबाल एकेडमी व नोनियापट्टी फुटबाॅल क्लब के बीच खेला गया। फुटबॉल प्रतियोगिता में स्टेडियम- बी और उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना के बीच फाइनल मुकाबला हुई, जिसमें उदित नारायण इंटर कॉलेज की टीम विजेता घोषित हुई।
इसी तरह हाॅकी का फाइनल मुकाबला स्टेडियम (ए) बनाम स्टेडियम (बी) के बीच हुआ। इसमें तीन गोल मारकर स्टेडियम (ए) विजेता और स्टेडियम (बी) उपविजेता घोषित हुई। हॉकी और फुटबाल प्रतियोगिता के विजेता टीम को बीएसए डाॅ. रामजियावन मौर्य, डीसी माध्यमिक प्रभाकर शरण पांडेय ने पुरस्कृत किया। अंत में क्रीडाधिकारी रवि निषाद ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
इस दौरान सूरज कुमार, राजेंद्र सिंह राजू, संजय रावत, पंकज कुमार यादव, संदीप कुमार यादव, धीरेंद्र प्रताप सिंह, मंगेश चंद्र, अनिल मिश्रा, खुर्शेद आलम, ममता भारती, दुर्गावती, शिवम गोंड, आदित्य उपाध्याय, विशाल, धर्मेंद्र गोंड आदि मौजूद रहे।
मंसाछापर प्रतिनिधि के अनुसार श्रीमती लाची देवी समाज कल्याण इंटर काॅलेज जटहां बाजार परिसर में बृहस्पतिवार को खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता में चार -चार टीमें शामिल हुईं।
सबसे पहले हुई खो -खो प्रतियोगिता में कक्षा एक से इंटर तक की कुल चार टीमें बनाई गई थीं, जिसमें कक्षा 10 की छात्राएं विजेता घोषित हुई, जबकि कबड्डी प्रतियोगिता में भी चार टीमों के बीच खेला गया। इसमें कक्षा नौ की टीम विजेता घोषित हुई। मुख्य अतिथि पीएन सिंह और विशिष्ट अतिथि गौरव सिंह ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया।
इस दौरान प्रधानाचार्य सिद्धार्थ कुशवाहा, प्रबंधक हरिशंकर कुशवाहा, बुंदल मिश्रा आदि मौजूद रहे।