फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SRM team inspected the arrangements of the medical college

Kushinagar News: एसआरएम टीम ने मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था परखी

Sat, 22 Aug 2026 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
SRM team inspected the arrangements of the medical college
मेडिकल कॉलेज में पहुंची एसआरएम की टीम। स्रोत -सोशल मीडिया
पडरौना। स्टेट रिव्यू मिशन (एसआरएम) की टीम ने समीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज समेत स्वास्थ्य केंद्रों और आरोग्य मंदिरों की व्यवस्था परखी।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज की पैथाेलॉजी, एक्सरे, लैब में बेहिसाब भीड़ रही। महिला अस्पताल में मरीजों के पास बाहर की जांच रिपोर्ट मिली। सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश और प्राचार्य डॉ. केपी गौंड़ भी टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में इलाज और जांच की व्यवस्था देखने के बाद मरीजों से बात कर टीम ने फीडबैक लिया। पैथाेलॉजी,एक्सरे, लैब में मानक से अधिक भीड़ और महिला अस्पताल में आए मरीजों के पास बाहर की जांच रिपोर्ट मिलने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश के साथ एसआरएम टीम ने नेबुआ रायपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर, विशुनपुरा ब्लॉक के सरपतही खुर्द स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इसके अलावा अन्य टीमें जिले के अलग-अलग हिस्सों में स्थित पीएचसी, स्वास्थ्य उपकेंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर के साथ जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों व कर्मचारियों की उपलब्धता, उपकरण, दवाएं, मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं, साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति देखी गई। निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा ओडीके पोर्टल एप पर व्यवस्थाओं और कमियों से संबंधित जानकारी दर्ज की जा रही है। एसआरएम टीम पिछली समीक्षा में सामने आई कमियों की भी स्थिति देख रही है। सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने बताया कि एसआरएम की 15 टीमें जिले में समीक्षा कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed