फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sriram was launched Mahayagna

श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ हुआ

Wed, 01 Feb 2017 11:24 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Feb 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sriram was launched Mahayagna
1008 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा - फोटो : अमर उजाला
 कस्बे के श्रीराम-जानकी मठ से बुधवार की सुबह 1008 कन्याओं ने जब सिर पर कलश रखकर यात्रा प्रारंभ की तो जय श्रीराम के जयघोष से पूरा मठ गुंजायमान हो गया। हाथी-घोड़े और गाजे-बाजे के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ाें की संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए।
विज्ञापन

बसंत पंचमी के अवसर पर कसया कस्बे के श्रीराम-जानकी मठ पर बुधवार से श्रीराम महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। सबसे पहले कलश यात्रा निकाली गई, इसमें पीतांबर धारण की कन्याएं शामिल हुईं। इनकी तादाद 1008 रही। इनके अलावा महिला श्रद्धालु भी कलश यात्रा में शामिल हुईं। आगे-आगे हाथी-घोड़े और गाजे-बाजे चल रहे थे तो पीछे सिर पर कलश लिए कन्याएं चल रही थीं। 
विज्ञापन

श्रीराम-जानकी मठ से शुरू हुई कलश यात्रा जयकारे के साथ नगर भ्रमण करती हुई कुशीनगर के लीलावती देवी स्टेडियम पहुंची। वहां विश्राम के बाद कलश यात्रा हेतिमपुर में छोटी गंडक के किनारे पहुंचीं, जहां कलशों में नदी से जल भरा गया। जल भरने के बाद वापस कसया कस्बे के स्टेशन रोड, गांधी चौक, अमियनगर, सपहां रोड होते हुए कलश यात्रा यज्ञ मंडप में पहुंचकर समाप्त हुई। जय श्रीराम के जयघोष से पूरा यज्ञमंडप गूंज गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कलश यात्रा में महंत त्रिभुवन शरण, पुजारी देवशरण दास, रजनीकांत मणि त्रिपाठी, कुश कुमार, विजय कुमार, अनिल कुमार, अमरचंद, राकेश जायसवाल, ओमप्रकाश वर्मा, रविंद्र विश्वकर्मा, महेश जायसवाल, पवन कुमार, मंटू जायसवाल सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed