फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sports festivals will be organized in schools.

Kushinagar News: विद्यालयों में आयोजित किए जाएंगे खेल उत्सव

Fri, 16 Jan 2026 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Sports festivals will be organized in schools.
पडरौना। शीतकालीन अवकाश के बाद स्कूल खुलते ही खेल उत्सव का आयोजन शुरू कर दिया जाएगा। खेल उत्सव के साथ ही वार्षिकोत्सव भी मनाए जाएंगे। सभी परिषदीय और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में ये कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

खेल उत्सव और वार्षिकोत्सव मनाए जाने के संबंध में शासन की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देश जारी किए गए हैं। आयोजन कराने के लिए 31 जनवरी तक की समय सीमा निर्धारित की है। बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ये आयोजन किए जाएंगे। प्रतिभावान बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए यह एक शुरुआती प्लेटफॉर्म भी कहा जा सकता है।
विज्ञापन

खेल उत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी। वहीं वार्षिकोत्सव में नृत्य-गायन-वादन, नाट्य मंचन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों में बच्चों के अभिभावकों को भी बुलाया जाएगा। बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने बताया कि शासन की ओर से जारी किए गए निर्देशों का समय सीमा में पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed