फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   sports college lucknow won trophy

झांसी को हराकर स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने जीती ट्राफी

Sat, 28 Dec 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
sports college lucknow won trophy
बुद्ध इंटर कालेज स्टेडियम पर ट्राफी के साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता विजेता लखनऊ टीम के खिलाड़ी ? - फोटो : KUSHINAGAR
झांसी को हराकर स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने जीती ट्राफी
विज्ञापन

कुशीनगर के स्टेडियम में अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
कसया(कुशीनगर)। मेजर ध्यान चंद क्लब के तत्वावधान में बुद्ध इंटर कालेज कुशीनगर के स्टेडियम में चल रहे अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति राज्य हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में शनिवार को स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ ने डिस्ट्रिक्ट हॉकी एसोसिएशन झांसी को 2-1 से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। मुख्य अतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।
झांसी की ओर से 21वें मिनट में शिवम ने फील्ड गोलकर अपनी टीम को एक शून्य की बढ़त दिला दी। 37वें मिनट में लखनऊ के जैद ने फील्ड गोल कर टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। 40वें मिनट में लखनऊ के प्रद्युम्न ने गोल करके अपनी टीम को निर्णायक बढ़त दिला दी। खेल के अंत तक झांसी की टीम बढ़त को बराबरी पर नहीं ला सकी। लखनऊ को सात व झांसी को चार पेनाल्टी कार्नर मिले लेकिन कोई भी टीम इसे गोल में तब्दील नहीं कर सकी। स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने झांसी को 2-1 से हराकर अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति ट्राफी जीत ली। मैन ऑफ द सीरीज के रूप लखनऊ के खिलाड़ी आमिर अहमद को बाइक व मैन ऑफ द मैच झांसी के पवन झा को गिफ्ट हैंपर दिया गया। अंपायरिंग खुर्शीद अहमद और रवि जायसवाल ने की।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रही है। ऐसे आयोजनों से ही अच्छे खिलाड़ी निकलेंगे जो प्रदेश व देश का नाम रौशन करेंगे। भाजपा विधायक व प्रतियोगिता के आयोजक रजनीकांत मणि त्रिपाठी व खड्डा के विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। व्यवस्था प्रमुख दिव्येंदु मणि त्रिपाठी ने आभार ज्ञापित किया। संचालन अमिताभ त्रिपाठी बुलबुल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान तकनीकी टीम के अमित गुप्त, मनीष द्विवेदी, विजय कुमार, मंगेश कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया अभिषेक पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, लल्लन मिश्र, डॉ अमृतांशु शुक्ल, डॉ. पी के राय, सीओ कसया शिव स्वरूप, नगर मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, डॉ. रितेश कुमार चौधरी, शिवदत्त नारायण सिंह, डॉ. गौरव तिवारी, शिवनाथ सिंह, डॉ अजय शाही, वीरेंद्र नाथ त्रिपाठी, अमरचंद्र जायसवाल, डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, संतोष पाठक, अखिलेश पाठक, ओमप्रकाश जायसवाल, पुनीत पांडेय, मनीष त्रिपाठी, भगवंत सिंह, रामआधार यादव, केशव सिंह, राजेश शुक्ल, हरिकेश सिंह, राधेश्याम पांडेय, सुनील सिंह, दिनेश गुप्ता, शाहिल अहमद, अविनाश शुक्ल, विनयकांत मिश्र, रवि पाठक, सुनील मिश्र, पवन पांडेय, अंकुर मिश्र, निखिल मिश्र, अनिल मल्ल, रामबालक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed