फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sporadic incidents occurred in the middle of the fourteen blocks counting

छिटपुट घटनाओं के बीच चौदह ब्लॉकों में हुई मतगणना

Sun, 13 Dec 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर Updated Sun, 13 Dec 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
जनपद की 1121 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान और 14517 ग्राम पंचायत वार्डों में सदस्य चुने जाने हैं। इनमें 11 गांवों के प्रधान और 7402 वार्डों के सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, जिन्हें रविवार को प्रमाण पत्र दिया गया। 1110 प्रधानों और 7110 सदस्यों के लिए वोटरों की तरफ से किए गए मतदान की गणना रविवार को जनपद के सभी 14 ब्लॉकों में की गई। 7583 प्रधान पद के तथा 14426 सदस्य के प्रत्याशी थे। पडरौना में 20 मिनट और दुदही में आधा घंटे विलंब से मतगणना शुरू हुई, जबकि अन्य ब्लॉकों में निर्धारित समय सात बजे से ही मतगणना होने लगी। सबसे जल्दी मतगणना फाजिलनगर ब्लॉक में पूरी हुई, जहां दोपहर एक बजे तक सभी प्रत्याशियों के चुनाव परिणाम आ गए थे।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया के मतगणनास्थल के बाहर भीड़ हटाने को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद पुलिस की तरफ से लाठीचार्ज कर दिया गया, जवाब में ईट-पत्थर और जूते-चप्पल तक चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। तमकुही ब्लॉक के जवार गांव के दो प्रत्याशियों को बराबर वोट मिलने पर पुनर्मतगणना कराई गई। इसी ब्लॉक में धुरिया इमिलिया में निर्वाचित प्रधान के समर्थक गांव में जुलूस निकाल रहे थे। जुलूस हारे हुए एक प्रत्याशी के दरवाजे पर पहुंचा, जहां दोनों पक्षों के समर्थक भिड़ गए। मारपीट हुई, जिसमें छह लोग घायल हो गए। पुलिस दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति को पकड़ ले गई। खड्डा के बोधीछपरा में एक प्रत्याशी के समर्थक जुलूस निकालने के दौरान आपस में भिड़ गए। उनके बीच भी मारपीट हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। कसया के सपहां में एक प्रत्याशी ने मतपत्र की गड्डी में हेराफेरी का आरोप लगाया, जिस पर पुनर्मतगणना करानी पड़ी। सुकरौली विकासखंड के भगवानपुर भरवलिया में निर्वाचित और एक हारे हुए प्रत्याशी के समर्थक गांव में पहुंचकर आपस में भिड़ गए। मारपीट की इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, कुछ अन्य लोगों को हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन

जनपद में चुनाव आचार संहिता लागू है और राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से सख्त हिदायत थी कि कोई भी प्रत्याशी विजय जुलूस न निकाले, लेकिन इसका खुला उलंघन होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


00000
राकेश कुमार गौंड़ ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed