फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Spiritual and educational mentors honored.

Kushinagar News: आध्यात्मिक और शैक्षणिक गुरुजनों को किया सम्मानित

Fri, 31 Jul 2026 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Spiritual and educational mentors honored.
साखोपार। महर्षि अरविंद विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सभागार में बुधवार की रात संस्कार भारती व आरोग्य भारती के संयुक्त तत्वावधान में गुरु पूजन कार्यक्रम हुआ। नगर के आध्यात्मिक व शैक्षणिक गुरुजनों को यथार्थ गीता की पुस्तक व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


शुरुआत नटराज देव के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पण से हुई। अर्चना, आयुषी व यशस्वी आदि ने ध्येय गीत प्रस्तुत किया। शिष्याें ने अपने-अपने गुरु का तिलक लगाकर पूजन किया और अंग वस्त्र व धार्मिक पुस्तक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन




मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि आज के कुछ युवा गुरु से ज्यादा गूगल पर भरोसा कर रहे हैं, जिसकी देन है कि वे संस्कार खोते जा रहे हैं। विशिष्ट अतिथि बुद्ध पीजी कॉलेज के बीएड विभाग के अध्यक्ष डॉ. निगम मौर्य ने कहा कि हमारे पहले गुरु माता-पिता होते हैं उनके बताए गए मार्गों पर ही चलना चाहिए। बौद्ध गुरु भंते महेंद्र थेरो ने गौतम बुद्ध के द्वारा शिष्यों को दिए गए उपदेश की महत्ता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन




जगन्नाथ मंदिर के गोविंद दास, पूर्व प्राचार्य नरेंद्र प्रताप सिंह, एसडीआई एके यादव, पूर्व प्रधानाचार्य केदार प्रसाद गुप्त, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ चंद्रभूषण सिंह, नंदकिशोर राय आदि ने गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला। संचालन प्रधानाचार्य रंजीत उपाध्याय व आभार ज्ञापन प्रांतीय महामंत्री डॉ. अनिल कुमार सिन्हा ने किया। इस दौरान एडवोकेट आलोक श्रीवास्तव, कुन्नू जायसवाल, सुधारनी जायसवाल, शशिप्रभा सिन्हा, रानी राय आनंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।




-



गुरु दक्षिणा में करें बुराइयों का त्याग







लक्ष्मीगंज। शिव मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से गुरु दक्षिणा कार्यक्रम हुआ। स्वयंसेवकों ने गुरुध्वज पर पुष्प आदि अर्पित कर गुरु दक्षिणा दी। जिला बौद्धिक प्रमुख प्रदीप ओझा ने कहा कि गुरु दक्षिणा कार्यक्रम लोगों को गुरु से पुनः जुडने का अवसर प्रदान करता है। वास्तव में अपने भीतर छिपी बुराइयों को त्यागना ही असली गुरु दक्षिणा है। लोगों को चाहिए कि कम से कम एक बुराई को त्याग कर गुरु दक्षिणा कार्यक्रम को सार्थक बनाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed