फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Speed stopped due to fog, sun appeared at 10:30

Kushinagar News: कोहरे से थमी रफ्तार, साढ़े 10 बजे नजर आया सूरज

Thu, 22 Dec 2022 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Speed stopped due to fog, sun appeared at 10:30
पडरौना के बस स्टेशन में सुबह सवा सात बजे कोहरे से रहा सन्नाटा। - फोटो : KUSHINAGAR
कोहरे से थमी रफ्तार, साढ़े 10 बजे नजर आया सूरज
विज्ञापन

रात आठ बजे ट्रक चालकों ने खड़े कर दिए वाहन, लोगों की दिनचर्या पर पड़ा असर
पडरौना। जिले में बृहस्पतिवार को घने कोहरे का असर नजर आया। कोहरे के कारण सुबह लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। स्कूूल जाने वाले विद्यार्थी भी परेशान हुए। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। सुरक्षा कारणों से ट्रक सहित अन्य वाहन चालकों ने वाहन खड़े कर दिए। पडरौना रोडवेज बस स्टेशन पर सुबह आठ बजे यात्री नहीं पहुंचे। इसलिए गोरखपुर जाने वाली बसें समय से रवाना नहीं हो सकीं। सुबह करीब साढ़े 10 बजे सूरज दिखा तब लोगों को राहत मिली, लेकिन सर्दी का असर दिनभर बना रहा।
बुधवार रात आठ बजे से ही कोहरे का असर नजर आने लगा था। पछुआ हवा चलने से गलन बढ़ गई, जिससे रोज की अपेक्षा लोग जल्द ही घरों में दुबक गए। रात 11 बजे तक पडरौना नगर कोहरे की चादर से ढक गया। डिबनी बंजरवा प्रतिनिधि के अनुसार हाईवे पर कोहरे के कारण आवागमन में दिक्कत आने पर ट्रक चालकों ने जहां-तहां वाहन खड़े कर दिए। ठंड की वजह से दुकान, मकान और होटलों पर लोग अलाव जलाकर तापते नजर आए। ट्रक चालकों ने बताया कि कोहरे की वजह से दो दिनों में पूरा होने वाले सफर में चार दिन का समय लग रहा है।
विज्ञापन

वाहन चालकों से परिचर्चा
तेल का टैंकर लेकर बिहार जा रहा था। सामान्य दिनों में दो दिन लगते हैं। कोहरे के कारण चार दिनों में बिहार पहुंचेंगे। कोहरा अधिक होने से रात में वाहन को खड़ा करना पड़ा। -अंकुश कुमार, ट्रक ड्राइवर, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार से लोहा लेकर पंजाब जा रहा हूं। बुधवार रात में अचानक घना कोहरा छा गया। इसलिए रात में 10 बजे ढाबे के पास वाहन खड़ा कर दिए। कोहरे में दुर्घटना की आशंका रहती है। -नजीर, ट्रक ड्राइवर, मुरादाबाद
गुजरा से टाइल्स लेकर गुवाहाटी जा रहे थे। सुबह से कोहरा छंटने का इंतजार कर रहे हैं। सूरज निकलने पर ही सफर आसान होगा। सामान्य दिनों में सात दिन में गुवाहाटी पहुंचते हैं। कोहरे की वजह से 11वें दिन पहुंचेंगे। -ट्रक ड्राइवर, बुलंदशहर
कोहरे के कारण दुर्घटना होती है। इसलिए रास्ते में रुक जाना ही ठीक है। रात में ही वाहन खड़ी कर दिए, जिससे कोई रिस्क न रहे। -रामचंद्र, ट्रक ड्राइवर, हरियाणा
बस अड्डे पर सन्नाटा
बृहस्पतिवार सुबह सात बजे पडरौना बस अड्डे पर सन्नाटा रहा। कोहरे के कारण यात्रियों की संख्या कम थी। सुबह छह बजे गोरखपुर जाने वाली बसें डेढ़ घंटे के बाद करीब साढ़े सात बजे रवाना हुईं। बस स्टेशन के बजाय बसों में सुभाष चौक पर बस लगाकर सवारी भरनी पड़ी। सुुुभाष चौक पर भी रोज की अपेक्षा कम चहल-पहल नजर आई। एआरएम बिंदू प्रसाद ने बताया कि सावधानी बरतते हुए बसों को चलाया जा रहा है।
स्कूल जाने वाले बच्चे हुए परेशान
सुबह घना कोहरा होने की वजह से स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी हुई। कोहरे की वजह से अधिकांश बच्चों के अभिभावक उन्हें छोड़ने गए। निजी वाहनों से स्कूल जाने वाले विद्यार्थी विलंब से पहुंचे। सर्दियों की वजह से स्कूलों के खुलने का समय नौ बजे कर दिया गया है। इसके बावजूद छात्रों को दिक्कत हुई।

सर्विस लेन पर वाहन खड़े होने से दुर्घटना की आशंका
कसया। कुशीनगर में फोरलेन के सर्विस लेन पर वाहनों के खड़े होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। कोहरे में हाईवे पर खड़े वाहन नजर आते हैं। इससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। महात्मा बौद्ध पर्यटक स्थल के समीप ही सर्विस लेन पर पुलिस कार्रवाई में बरामद, जब्त, खनन और आरटीओ की तरफ से पकड़े वाहनों को खड़ा किया गया है। घने कोहरे में यह वाहन नजर नहीं आते हैं। ऐसे में कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। लोगों ने सर्विस लेन पर खड़े वाहनों को हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed