फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sparrow against the Forest Department

गौरैया को वन विभाग बचाएगा

Fri, 26 Feb 2016 11:39 PM IST
kushinagar beauro
kushinagar beauro Updated Fri, 26 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। कप्तानगंज क्षेत्र स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में वन विभाग की तरफ से ‘गौरैया दिवस’ शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विलुप्त होती गौरैया को बचाने तथा उसके संरक्षण के बारे में जानकारी देने के साथ ही काष्ठ के घोसलों का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन



शिविर में क्षेत्रीय वनाधिकारी प्रेमचंद्र सिंह ने कहा कि गौरैया चिड़िया हमारे लिए काफी उपयोगी है। इसका विलुप्त होना चिंता का विषय है। सरकार की तरफ से इसके संरक्षण व बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आगामी 20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन



इसकी तैयारी के सिलसिले में ही वन विभाग विभिन्न कस्बों में शिविर लगा कर लोगों को जागरूक कर रहा है तथा लकड़ी के घोसले बनवा कर लोगों में वितरित किया जा रहा है। जिससे गौरैया का संरक्षण और बचाव हो सके। गौरैया इस लिए उपयोगी है कि यह हानिकारक कीटों को खा जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह का कलरव और चहचहाना लोगों के मन को मोह लेता है। उप वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुशवाहा की तरफ से शिविर में मौजूद रोशनी साहनी, करिश्मा, प्रीति शर्मा सहित 25 छात्राओं को घोसला वितरित किया गया।


छात्राओं को गौैरैया के बचाव व संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक बलराम चौहान, रीता विश्वकर्मा, सोनू, शाहरुख खान सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed