{"_id":"6a305dc5767448869008161f","slug":"sp-workers-took-to-the-streets-over-inflation-and-irregularities-in-the-voter-list-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-161813-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: महंगाई और मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सड़क पर उतरे सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: महंगाई और मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सड़क पर उतरे सपाई
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन करते सपा नेता व कार्यकर्ता।संवाद
- फोटो : Archive
पडरौना। बढ़ती महंगाई और मतदाता सूची में गड़बड़ी के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के रुख और भीड़ को देखते हुए कलक्ट्रेट गेट से लेकर बाहर तक बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही। सपा जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए। आरोप लगाया कि दाल, तेल, सब्जी से लेकर पेट्रोल-डीजल तक सब महंगा हो गया है। वोटर लिस्ट से जानबूझकर गरीब, दलित और अल्पसंख्यकों के नाम काटे जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम वैभव मिश्रा को सौंपा।
सोहरौना पार्टी कार्यालय से जुलूस की शक्ल में कार्यकर्ता करीब 10:30 बजे कलक्ट्रेट पहुंचे। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए कार्यकर्ता महंगाई पर रोक लगाओ, वोटर लिस्ट की धांधली बंद करो, भाजपा सरकार हाय-हाय के नारे लगा रहे थे। सपा नेताओं के पहुंचते ही प्रशासन ने कलक्ट्रेट का मुख्य गेट बंद करा दिया। वहां एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की अगुवाई में रविंद्रनगर, पडरौना व पटहेरवा समेत अन्य थानों की पुलिस तैनात रही।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा राज में महंगाई बेतहाशा बढ़ गई है। रसोई गैस 1140 रुपये की हो गई। आम आदमी का जीना मुहाल है। सरकार सिर्फ बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर रही है। किसान-मजदूर को राहत नहीं दे रही। करीब एक घंटे चलते प्रदर्शन और गहमागहमी के बीएस एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, सदर सीओ अजय कुमार सिंह के साथ पहुंचे एडीएम वैभव मिश्र को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
ज्ञापन में महंगाई पर रोक के लिए पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम करने, मतदाता सूची का दोबारा सत्यापन कराने, काटे गए नाम तुरंत जोड़ने, दोषी बीएलओ पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री जावेद इकबाल, पूर्व जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी, राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी, कैसर जमाल टीटू, संदीप तिवारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हसमुद्दीन अंसारी, असलम ईराकी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विक्रमा यादव, विवेक यादव, मोहम्मद अजहर आदि मौजूद रहे।
00000000