फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SP workers resolved to protect the Constitution

Kushinagar News: सपा कार्यकर्ताओं ने लिया संविधान की रक्षा का संकल्प

Sat, 07 Dec 2024 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 07 Dec 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
SP workers resolved to protect the Constitution
पडरौना। सोहरौना के लोहिया भवन में शुक्रवार को सपा ने संविधान दिवस मनाया। सपा कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मोहम्मद शुकरूल्लाह अंसारी ने कहा कि हमारा संविधान दुनिया का सबसे बड़ा और समावेशी संविधान है। इसमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के साथ हर नागरिक के लिए अधिकार और कर्तव्य की व्यवस्था है। संविधान एक तरफ व्यक्ति के अधिकार को निर्धारित करता है तो वहीं दूसरी तरफ उसके कर्तव्यों का भी बोध कराता है। लेकिन, भाजपा सरकार संविधान विरोधी कार्य कर रही है। नए संसद भवन में सिंगोल की स्थापना कर भाजपा राजतंत्र का संदेश दे रही है। सपा संविधान बचाने के लिए संकल्पित है। बैठक को राजेंद्र यादव उर्फ मुन्ना, शाहिद लारी, कैसर ज़माल टीटू, वाज़िद अली आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान विवेक ओझा, रामलखन यादव, आजम अंसारी, राम प्रताप कुशवाहा, मुन्ना अंसारी, निठुरी राजभर, राजेंद्र पाल, ओमप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed