{"_id":"6ac7d871ec251ab3a1097d48","slug":"sp-workers-burned-an-effigy-of-the-chief-election-commissioner-and-clashed-with-the-police-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-169780-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला, पुलिस से हुई झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला, पुलिस से हुई झड़प
विज्ञापन
लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ की हुंकार के साथ सपा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
पडरौना। मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाकर चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कार्यकर्ता रविंद्रनगर धूस स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचे और केंद्र सरकार व निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प भी हुई।
जिलाध्यक्ष रामअवध यादव ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। पार्टी ने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर विषय बताते हुए मतदाता सूची की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित कराने की मांग की। साथ ही कथित वोट चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद है। इसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी से मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। सपा लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाती रहेगी। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना जरूरी है। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट प्रभारी को सौंपा।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, शाहिद लारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विक्रमा यादव, राजेश राव उर्फ बंटी, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज यादव, रूपेंद्र यादव, संजय यादव, मिठाई यादव, विजेंद्र पाल यादव, रामलखन यादव आदि मौजूद रहे।