{"_id":"689a31c0b1b862e08400a855","slug":"sp-suspended-six-careless-investigators-and-started-an-inquiry-against-six-of-them-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-143313-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: लापरवाह छह विवेचकों को एसपी ने किया लाइन हाजिर, छह के खिलाफ बैठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: लापरवाह छह विवेचकों को एसपी ने किया लाइन हाजिर, छह के खिलाफ बैठाई जांच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। एसपी कार्यालय में रविवार की देर रात का खड्डा, पडरौना और कसया सर्किल के 26 विवेचकों की समीक्षा एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने की। विवेचना में लापरवाही बरतने वाले छह विवेचकों को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया, जबकि छह विवेचकों के खिलाफ प्रारंभिक जांच का आदेश दिया है।
इसमें तुर्कपट्टी थाने के दो विवेचक शामिल हैं। रात को ही वॉयरलेस सेट से इसका मैसेज भी पास हो गया। इस कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा है। एसपी ने बताया कि समीक्षा के दौरान कई विवेचक तय समय के अंदर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल नहीं कर पाए थे।
पशु तस्करों, शराब तस्करों के खिलाफ दर्ज केस की विवेचना में भी ढिलाई बरती गई है। ऐसी कई कमियां मिलने पर पडरौना कोतवाली के एक विवेचक को, तुर्कपट्टी थाने के दो विवेचकों को लाइन हाजिर, दो के खिलाफ प्रारंभिक जांच का आदेश दिया गया। जटहां बाजार थाने का एक विवेचक लाइन हाजिर किया गया, नेबुआ नौरंगिया थाने के एक विवेचक के खिलाफ प्रारंभिक जांच का आदेश दिया गया। कसया थाने के दो विवेचकों को लाइन हाजिर कर इनके खिलाफ प्रारंभिक जांच का आदेश दिया गया। आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों को तय समय के अंदर न निपटाने पर जांच का आदेश एसपी ने दिया। उन्होंने विवेचकों से कहा कि अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी तरीके से शिकंजा कसें, जिले में चलाए जा रहे अभियानों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
इसके अलावा अवैध शराब और मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने, महिलाओं व बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम, रात में गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच का निर्देश दिया।ज