{"_id":"57cc62394f1c1bfd353175eb","slug":"sp-return-on-the-base-of-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों के बल पर दुबारा लौटेंगे सत्ता में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों के बल पर दुबारा लौटेंगे सत्ता में
kushinagar
Updated Sun, 04 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
राजनीितति
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। अपने विकास कार्यों के बल पर समाजवादी पार्टी यूपी में दुबारा सत्ता प्राप्त करेगी। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि विपक्षी दलों के दुष्प्रचार के प्रभाव को कम करने के लिए सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमों से लोगों को अवगत कराएं।
ये बातें रविवार को जूनियर हाईस्कूल कसया के प्रांगण में आयोजित सपा के कुशीनगर विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में कुशीनगर जिले के प्रभारी मंत्री श्रीपत सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने अपने सभी चुनावी घोषणा पत्रों को पूरा किया है। केंद्र सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में कोई विकास कार्य नहीं हुआ। बसपा और कांग्रेस को जनता पहले ही नकार चुकी है। सम्मेलन में आए सभी वक्ताओं ने प्रदेश सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों को गिनाते हुए दुबारा जनादेश पाने की बात कही।
सम्मेलन को मंत्री राधेश्याम सिंह, एमएएलसी व जिलाध्यक्ष रामअवध यादव, विधायक डॉक्टर पूर्णमासी देहाती, पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, पूर्व विधायक डॉक्टर पीके राय, विश्वनाथ सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
इस दौरान मनोज तिवारी, राजेश जायसवाल, पुरंदर यादव, मारकंडेय त्रिपाठी, रंजय द्विवेदी, विनय तिवारी, भोला यादव, देवेंद्र सिंह, ओमप्रकाश यादव, हरिनारायण यादव आदि मौजूद रहे। संचालन उग्रसेन यादव ने किया।