फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SP leaders performed special puja at Mahaparinirvana temple

Kushinagar News: सपा नेताओं ने महापरिनिर्वाण मंदिर में की विशेष पूजा

Thu, 25 Jun 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 25 Jun 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
SP leaders performed special puja at Mahaparinirvana temple
कसया। सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं फतेहपुर से सांसद नरेश उत्तम पटेल ने बुधवार को महापरिनिर्वाण मंदिर में चीवर अर्पित किया। उन्होंने विश्व कल्याण की कामना की। भिक्षु संघ के भंते विनय कीर्ति, भंते संघदीप और भंते विनय उर्फ मुलायम के नेतृत्व में पूजा संपन्न हुई। सांसद नरेश उत्तम पटेल ने भगवान बुद्ध के बताए अहिंसा, करुणा और शांति के मार्ग को मानवता के लिए प्रासंगिक बताया। उन्होंने देश और प्रदेश की खुशहाली के साथ-साथ विश्व में शांति स्थापित होने की कामना की।
विज्ञापन

इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष रामअवध यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार यादव, सपा नेता राजेश प्रताप राव (बंटी राव), इलियास अंसारी, उदयनारायण गुप्ता, पुरेंद्र प्रताप यादव, संतोष यादव, पंकज यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

सपाइयों ने किया नरेश उत्तम का स्वागत
सुकरौली। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं फतेहपुर सांसद नरेश उत्तम पटेल का बुधवार को जिले की सीमा रामपुर पंद्रह मिल पर सपाइयों ने स्वागत किया। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार और सुकरौली नगर के नेता टीपू यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता बॉर्डर पर पहुंचे और फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने, उनकी समस्याओं को उठाने तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के सिद्धांतों और जनहित के मुद्दों को लेकर कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संजीव यादव, धनश्याम चौहान, समिउल्लाह अंसारी, सचिन भारख, विशाल यादव, कुन्दन यादव, संतोष यादव, पंकज यादव, सुनील यदुवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed