{"_id":"60c8f1568ebc3e2daf368761","slug":"sp-kushinagar-news-gkp398221362","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के पूर्व कोषाध्यक्ष छह साल के लिए निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के पूर्व कोषाध्यक्ष छह साल के लिए निष्कासित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। समाजवादी पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष को अनुशासनहीनता व पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। वहीं पूर्व कोषाध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष पर बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।
सपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज यादव के हवाले से जिला मीडिया प्रभारी रमेश चन्द्र यादव ने बताया कि पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष विजय पांडेय पार्टी विरोधी कार्यो में संलिप्त थे। अनुशासनहीनता को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।
वहीं पूर्व कोषाध्यक्ष का कहना है कि जिलाध्यक्ष बनने के बाद से डॉ. मनोज यादव बदले की भावना से कार्य कर रहे हैं। हमें पद से हटाकर जिला कार्यकारिणी का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया था, जिसे उन्होंने अस्वीकार किया था। हालांकि कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी के कार्यक्रमों व निर्देशों से खुद को जोड़े रखा। फिर भी उन पर गलत आरोप लगाकर निष्कासन की कार्रवाई की गई है।