{"_id":"649f1f5c394c0184d401ff49","slug":"sp-hounered-sports-policemen-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-749-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एसपी ने जोन स्तर की प्रतियोगिता जीतने वाले पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एसपी ने जोन स्तर की प्रतियोगिता जीतने वाले पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत
Sat, 01 Jul 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 01 Jul 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली विजेता टीम के खिलाड़ियों काे सम्मानित करते धवल जायसवाल।संवाद
फोटो है।
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। गोरखपुर जोन की अन्तर्जनपदीय तैराकी व क्राॅसकंट्री प्रतियोगिता वर्ष-2023 में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले जिले के पुलिसकर्मियों को एसपी ने अपने कक्ष में सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की जीत से जिले का गौरव बढ़ा है।
एसपी धवल जायसवाल ने इन पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किया। एसपी ने कहा कि पुरस्कार जीतकर कुशीनगर पुलिस टीम ने जिले और यहां की पुलिस का मान बढ़ाया है। उन्होंने पुरस्कार जीतने वाली पुलिस टीम से परिचय प्राप्त किया और उन्हें बधाई दी।
पुरस्कार जीतने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक धनंजय कुमार राय, एसआई सभाजीत सिंह, हेड कांस्टेबल बसंत यादव, शिवधनी यादव, कांस्टेबल दुर्गेश शर्मा और अनील यादव शामिल थे।